Hanuman Chalisa

मां को भेजता था गंदे मैसेज इसलिए की डीएसपी की हत्या

विशेष प्रतिनिधि
गुरुवार, 2 मई 2019 (18:21 IST)
भोपाल। डीएसपी गोरेलाल अहिरवार के आरोपी हिमांशु को पुलिस ने विदिशा के पास से धरदबोचा है। पुलिस हिमांशु को रिमांड पर लेकर उससे मामले को लेकर पूछताछ कर रही है।
 
शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि उसकी मां को डीएसपी अश्लील मैसेज भेजता था जिसके चलते उसका डीएसपी से कई बार विवाद हुआ था और इसी विवाद के चलते उसने डीएसपी को गोली मार दी।
 
अब तक की पूछताछ में हिमांशु ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी मां के मोबाइल में डीएसपी के भेजे गए बेहद आपत्तिजनक मैसेज देखे, जिसके बाद उसने डीएसपी को फोन कर समझाने की कोशिश लेकिन बात बहस में बदल गई।
 
बहस के बाद हिमांशु डीएसपी के घर गया और उनके बीच वहां भी बहस हुई, और बहस के हिमांशु ने डीएसपी को गोली मार दी। पुलिस ने हिमांशु की मां के मोबाइल को जब्त कर लिया है, जांच की जाएगी। 
 
पुलिस ने इस मामले में हिमांशु सहित उसके तीन अन्य साथियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक हिमांशु ने पूरी तरह प्लानिंग कर वारदात को अंजाम दिया। हिमांशु के खिलाफ भोपाल के गोविंदपुरा थाने में पहले ही मारपीट का मामला दर्ज है।
 
क्या था पूरा मामला : बुधवार रात राजधानी के अवधपुरी इलाके में पीएचक्यू में पदस्थ डीएसपी गोरेलाल अहिरवार की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी।
 
गंभीर रूप से घायल डीएसपी को इलाज के लिए नर्मदा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। DSP गोरेलाल अहिरवार सीआईडी में पदस्थ थे। हत्या के बाद आरोपी हिमांशुसिंह फरार हो गया था, जिसके पुलिस ने घेराबंदी कर देर रात पकड़ लिया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख