बंगाल में फिर एक्शन में ED, ममता बनर्जी के मंत्री सुजीत बोस पर शिकंजा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 12 जनवरी 2024 (08:34 IST)
West Bengal news : पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार में मंत्री और तूणमूल कांग्रेस के नेता सुजीत बोस पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी कार्रवाई चल रही है।
 
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नगर निकायों में भर्तियों में अनियमितता मामले की जांच को लेकर अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा मंत्री सुजीत बोस, तृणमूल कांग्रेस विधायक तापस रॉय और उत्तरी दमदम नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष सुबोध चक्रवर्ती के आवासों पर छापे मारे।
 
ईडी के अधिकारियों ने केंद्रीय बलों के साथ शुक्रवार सुबह उत्तर 24 परगना जिले के लेक टाउन इलाके में बोस के दो आवासों पर छापे मारे। तापस रॉय के ‘बीबी गांगुली स्ट्रीट’ स्थित आवास और बिराती स्थित चक्रवर्ती के आवास पर भी छापे मारे।
 
उल्लेखनीय है कि ईडी की यह कार्रवाई ऐसे वक्त में हो रही है, जब बीते दिनों टीएमसी कार्यकर्ताओं ने युवा टीएमसी नेता शेख के संदेशखाली स्थित आवास पर छापेमारी के दौरान ईडी के अधिकारियों पर हमला कर दिया था।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

आतंकी हमले में अनाथ हुए 22 बच्चों को गोद लेंगे राहुल गांधी, ग्रेजुएशन तक उठाएंगे खर्चा

इस्तीफा तो छोड़िए जिम्मेदारी तक नहीं ली, प्रियंका गांधी ने पहलगाम हमले पर सरकार को घेरा

PoK लेने वाले थे, सीजफायर क्यों किया, अखिलेश यादव ने पूछे सरकार से कई सवाल

LIVE: प्रियंका गांधी का सवाल, पहलगाम हमला कैसे और क्यों हुआ?

असम CM हिमंता का गौरव गोगोई पर बड़ा हमला, पाकिस्तान के हित में काम करने का आरोप

अगला लेख