Hanuman Chalisa

पत्रकार प्रशांत, अनुज और इशिका की गिरफ्तारी की निंदा

Webdunia
सोमवार, 10 जून 2019 (12:00 IST)
नई दिल्ली। एडिटर्स गिल्ड ने दिल्ली के पत्रकार प्रशांत कनौजिया, नोएडा स्थित टीवी चैनल नेशनल लाइव के संपादक तथा हेड अनुज शुक्ला और इशिका सिंह की यूपी सरकार द्वारा की गई गई गिरफ्तारी की कड़ी‍ निंदा की है। दूसरी ओर सुप्रीम कोर्ट प्रशांत कनौजिया की गिरफ्तारी पर कल सुनवाई करेगा।
 
गिल्ड के अध्यक्ष शेखर गुप्ता, महासचिव अशोक भट्‍टाचार्य द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि पुलिस की कार्रवाई सख्त और कानून का मनमाना दुरुपयोग है। गिल्ड ने कहा कि वह इसे प्रेस को डराने और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर रोक लगाने के रूप में देखता है।
उल्लेखनीय है कि प्रशांत पर ट्विटर पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ कथित संबंध बनाने का दावा करने वाली महिला का वीडियो पोस्ट करने का आरोप है, जबकि ‍अनुज और सिंह पर उस वीडियो को प्रसारित करने का आरोप है।
 
एडिटर गिल्ड ने कहा कि कहा कि महिला के दावे में जो भी सच्चाई हो, इसे सोशल मीडिया पर डालने और एक टीवी चैनल पर प्रसारित करने के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मामला दर्ज करना कानून का खुल्लम-खुल्ला दुरुपयोग है। इसके साथ ही एडिटर गिल्ड ने अपनी मांग दोहराते हुए कहा कि मानहानि कानून को खत्म किया जाना चाहिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump : चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर नहीं किया स्वागत, महंगाई और तेल संकट के बीच बदले अमेरिका के सुर

OpenAI के सैकड़ों कर्मचारी बने करोड़पति, AI बूम से शेयर बेचकर हुई अरबों की कमाई

कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, खून के थक्के जमे, शरीर पर चोट के भी निशाना

फ्लोर टेस्ट पास करते ही CM विजय पलटा अपना ही फैसला, ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया

नेपाल, बांग्लादेश की तरह भारत का Gen-Z भी सड़क पर उतरे, NEET पेपर लीक पर अरविन्द केजरीवाल

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली-NCR में ओलावृष्टि और तेज बारिश से बदला मौसम, यूपी में आंधी-तूफान ने ली कई लोगों की जान

CBI निदेशक प्रवीण सूद का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

बीजिंग एयरपोर्ट पर चीनी सैनिक का अद्भुत अनुशासन, एयरफोर्स वन की तेज गर्जना के बीच भी नहीं हिला जवान

गुरुदेव के 70वें जन्मोत्सव पर वैश्विक शांति का संदेश, 182 देशों के करोड़ों लोगों ने किया सामूहिक ध्यान

CM योगी का मंत्रियों को बड़ा संदेश, सप्ताह में एक दिन करें पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल, विदेश यात्राओं पर भी रोक की अपील

अगला लेख