चुनाव आयोग ने बंगाल के ADG लॉ एंड ऑर्डर को पद से हटाया

Webdunia
शनिवार, 27 फ़रवरी 2021 (23:57 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा करने के एक दिन बाद शनिवार को चुनाव आयोग ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) जावेद शमीम को उनके पद से हटा दिया एवं उनके स्थान पर जग मोहन को नियुक्त किया। एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई है।

इस आदेश के अनुसार, 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी शमीम को मोहन की जगह महानिदेशक (अग्निशमन विभाग) बनाया गया है। उनका रैंक एडीजी का ही होगा। इस फेरबदल से कुछ घंटे पहले भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्य निर्वाचन अधिकारी आरिज आफताब से मिला था और उसने उनसे 'पक्षपाती' पुलिस अधिकारियों को चुनाव ड्यूटी से हटाने की अपील की थी। इस प्रतिनिधिमंडल में सांसद स्वप्न दासगुप्ता एवं अर्जुन सिंह शामिल थे।

राज्य की ममता बनर्जी सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले इसी महीने शमीम को राज्य का अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) बनाया था। उससे पहले वे कोलकाता पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (द्वितीय) थे। पश्चिम बंगाल में इस बार आठ चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। पिछली बार सात चरणों में विधानसभा चुनाव हुए थे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी से भेंट करने के बाद दासगुप्ता ने कहा था, पश्चिम बंगाल में जिस तरह पुलिस प्रशासन काम कर रहा है, उससे स्पष्ट है कि यहां निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं है। हम कुछ पुलिस अधिकारियों का नाम भी बता सकते हैं, जो शहर में पदस्थापित हैं। यदि वे अपने पदों पर बने रहते हैं तो निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

कौन है राजनीतिक हिटमैन? स्वाति मालीवाल ने कहा- जिस हद तक गिर सकता है गिर जा

शराब नीति केस में CM केजरीवाल और आम आदमी पार्टी दोनों आरोपी, ED ने दर्ज की चार्जशीट

हिमाचल प्रदेश में BJP का बड़ा एक्‍शन, 2 बागियों को 6 साल के लिए किया बाहर

Lok Sabha Elections : नवी मुंबई में 4000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात, 12 सीटों पर 20 मई को होगा मतदान

कार शोरूम गोलीबारी मामले का आरोपी मुठभेड़ में ढेर, दिल्ली पुलिस ने बिछाया था जाल

अगला लेख