Hanuman Chalisa

कश्मीर के बारामूला में मुठभेड़, दो आतंकवादी ढेर

Webdunia
बुधवार, 21 जून 2017 (09:18 IST)
श्रीनगर। कश्मीर के बारामूला जिले के रफियाबाद इलाके में बुधवार सुबह सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर हो गए। समाचार लिखे जाने तक मुठभेड़ जारी थी। 
 
सेना के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादी जिले के सोपेरा के पज़ल्पोरा गांव स्थित एक घर के अंदर छिपे थे। उन्होंने बताया कि मौक से दो हथियार बरामद किए गए हैं और इलाके में अभियान अभी जारी है।
 
आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने मंगलवार रात इलाके की घेराबंदी कर अभियान शुरू किया था।
 
पुलिस अधिकारी ने बताया कि रात को खोज अभियान रोक दिया गया था लेकिन सुरक्षा बलों ने इलाके को घेरा रखा ताकि आतंकवादी वहां से भाग न पाएं।
 
उन्होंने बताया कि अभियान आज सुबह फिर शुरू किया गया और अंदर मौजूद आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों पर गोलीबारी करने के बाद एक बार फिर मुठभेड़ शुरू हो गई। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

New Rule : 1 जून से बदल जाएंगे पैसे, टैक्स, UPI और बैंकिंग के नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

वनतारा फिर कोर्ट टेस्ट में पास, सुप्रीम कोर्ट ने नई अर्जी खारिज की, जानवरों के ट्रांसफर को बताया वैध

अगला लेख