Festival Posters

श्रीनगर में मुठभेड़ में CRPF का जवान शहीद, एक आतंकी ढेर

Webdunia
शुक्रवार, 3 जुलाई 2020 (07:57 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के बाहरी इलाके में गुरुवार देर रात शुरू हुई एक मुठभेड़ में सीआरपीएफ का एक हेड कांस्टेबल शहीद हो गया और एक आतंकवादी मारा गया।
 
अधिकारियों ने बताया कि यह मुठभेड़ हज़रतबल दरगाह के पास स्थित मालबाग इलाके में हुई। खुफिया सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान चलाया।
 
उन्होंने बताया कि जब तलाशी अभियान चलाया जा रहा था तभी छुपे हुए आतंकवादी ने सुरक्षा बलों पर गोली चला दी। इसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।
 
अधिकारियों ने बताया कि शुरू में सीआरपीएफ के तीन जवान जख्मी हुए और उन्हें 92-बेस सेना अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनमें से एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उनकी पहचान हेड कांस्टेबल कुलदीप उरवान के तौर पर हुई है।
 
अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में एक आतंकवादी को मार गिराया गया है। उसकी पहचान का पता लगाया जा रहा है।
 
उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल और आतंकवादियों की तलाश में जुटे हैं। इलाके की घेराबंदी की गई है। तीन आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना में थी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Iran-US-Israel : डोनाल्ड ट्रंप और नेतन्याहू की बढ़ी टेंशन, मोजतबा खामेनेई को रूस का समर्थन, क्या बोले व्लादिमीर पुतिन

भारतीय टीम की जीत के जश्‍न पर दो पक्षों में चले लाठी और डंडे, 10 लोग घायल, 4 गिरफ्तार, पुलिस ने किया कंट्रोल

Realme Narzo Power 5G : 10,001mAh की महाबली बैटरी, भारत का सबसे पतला फोन, जानिए क्या है कीमत

Kuno National Park में फिर बढ़ा चीतों का कुनबा, ज्वाला ने 5 शावकों को दिया जन्म, 53 हुई संख्या

ईरान की 165 मासूम बच्चियों का हत्यारा कौन, इस रिपोर्ट का दावा चौंका देगा, इजरायल ने नहीं तो किसने किया था हमला?

सभी देखें

नवीनतम

पाकिस्तान की साजिश का भंडाफोड़, भारत-इजराइल-ईरान पर बनाया Indian Army Chief का Deepfake Video

Fact Check : भारतीय वायुसेना के नाम पर फैलाया जा रहा है पाकिस्तानी AI प्रोपेगैंडा, PIB ने किया बेनकाब

Iran Women Team Crisis : ईरानी महिला फुटबॉल टीम पर मौत का खतरा, ऑस्ट्रेलिया से शरण की मांग, Donald Trump बोले- वापस भेजा तो मारी जाएंगी

Iran-US-Israel : डोनाल्ड ट्रंप और नेतन्याहू की बढ़ी टेंशन, मोजतबा खामेनेई को रूस का समर्थन, क्या बोले व्लादिमीर पुतिन

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत ऑनलाइन ‘नो टोबैको प्लेज’ में यूपी अव्वल

अगला लेख