नाबालिग से बलात्कार के आरोप में पूर्व CM रमनसिंह का PA गिरफ्तार

Webdunia
गुरुवार, 9 जनवरी 2020 (16:58 IST)
रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले की पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के निजी सहायक को एक बालिका के साथ कथित बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
 
रायपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने 16 वर्षीय बालिका से बलात्कार के आरोप में सिंह के निज सहायक ओम प्रकाश गुप्ता को गिरफ्तार किया है।
 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बालिका ने शहर के महिला थाना में शिकायत दी है कि वह राजनांदगांव जिले की निवासी है और वर्ष 2015 में उसके पिता ने उसे गुप्ता के पास पढ़ाई के लिए भेजा था। वह गुप्ता के घर में घरेलू काम भी करती थी।
 
बालिका ने आरोप लगाया है कि गुप्ता वर्ष 2016 में उसे अपने साथ नया रायपुर स्थित मकान में ले गया और उसका शारीरिक शोषण किया जो 18 दिसंबर वर्ष 2019 तक जारी रहा। गुप्ता ने इस दौरान बालिका को जान से मारने की धमकी भी दी थी।
 
बालिका ने पुलिस को बताया कि उसके पिता उससे कम मिलने आते थे इसलिए उसने इसकी जानकारी अपने परिजनों को नहीं दे सकी।
 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बालिका शहर के एक स्कूल में 11वीं कक्षा की छात्रा है तथा स्कूल के छात्रावास में रहती है। वह एक एनजीओ के कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंची थी।
 
अधिकारियों ने बताया कि बालिका के पिता गुप्ता के संपर्क में कैसे आए इस संबंध में जानकारी ली जा रही है। उन्होंने बताया कि बालिका की शिकायत पर गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। गुप्ता के खिलाफ बलात्कार और लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 के तहत कार्रवाई की गई है।
 
इधर गुप्ता की गिरफ्तारी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा है कि पुलिस से तथ्यों की जानकारी मांगी गई है। बिना तथ्यों के कुछ कहा जाना संभव नहीं है। रमन सिंह के निज सहायक गुप्ता पिछले लगभग 15 वर्षों से सिंह के साथ हैं।

सम्बंधित जानकारी

कन्याकुमारी में PM मोदी के ध्यान कार्यक्रम पर कांग्रेस को आपत्ति, चुनाव आयोग में लगाई गुहार

PM मोदी की टिप्पणी पर कांग्रेस ने किया कटाक्ष, महात्मा गांधी को किसी प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं

क्या दिल्ली में वाकई 52 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ तापमान? IMD ने बताई सचाई

लोकसभा चुनाव लड़ रहे राजनीतिक दलों में 104% की भारी वृद्धि, ADR रिपोर्ट से हुआ खुलासा

कितने तापमान पर होती है गर्मी से मौत? ज्यादा गर्मी में क्यों खराब होते हैं अंग?

केजरीवाल क्यों बोले गर्व है, सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बोले जेल जाने को तैयार

प्रज्वल रेवन्ना ने बेंगलुरु के लिए भरी उड़ान, एयरपोर्ट पर पुलिस की तैयारी

Weather Update : मणिपुर में बाढ़ से हजारों लोग प्रभावित, कई इलाके जलमग्न, सैकड़ों घरों में घुसा पानी

सेहत पर उठाया सवाल, नवीन पटनायक ने PM मोदी को दिया यह जवाब

Weather Update : आज केरल में दस्तक दे सकता है मानसून, पूर्वोत्तर में बारिश के आसार

अगला लेख