Hanuman Chalisa

घर में विस्फोट से पांच की मौत, 15 अन्य जख्मी

Webdunia
शुक्रवार, 23 मार्च 2018 (09:04 IST)
सांकेतिक चित्र
बिहारशरीफ। नालंदा जिले में सोहसराय के एक मोहल्ले में एक मकान में बीती रात विस्फोट होने से तीन बच्चे सहित पांच लोगों की मौत हो गयी जबकि 15 अन्य जख्मी हो गए।
 
सोहसराय थाना अध्यक्ष शेर सिंह यादव ने बताया कि इस हादसे में मरने वालों में मोहम्मद सरफराज की छोटी बेटी सुमेरा, तनिक फातिमा, उनका बेटा सरताज, बहन शाइस्ता व एक अन्य व्यक्ति मुन्ना पंडित शामिल हैं। इस हादसे में मारे गए बच्चों की उम्र एक महीने से चार साल के बीच थी।
 
उन्होंने बताया कि इस हादसे में घायल हुए लोगों में पांच की स्थिति गंभीर है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कालेज अस्पताल भेजा गया है जबकि बाकी अन्य का इलाज जिला सदर अस्पताल में जारी है।
 
थाना अध्यक्ष ने बताया कि स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि हादसे में घायल सरफराज अपने किराए के मकान में पटाखों का अवैध कारोबार किया करता था। इस हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी त्यागराजन और पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार पोरिका ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और बचाव एवं राहत कार्य शुरू करवाया।
 
इस हादसे में मरने वाले मुन्ना पंडित के परिजनों सहित अन्य स्थानीय लोगों ने पटाखे के अवैध कारोबार को लेकर सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह विस्फोट सरफराज के घर में मौजूद पटाखों से हुआ या अन्य किसी शक्तिशाली विस्फोटक पदार्थ के कारण हुआ है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

देवास पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा एक्शन, SDM, SDOP सहित नायब तहसीलदार सस्पेंड

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, भारतीय समुदाय को किया संबोधित, जानिए संबोधन की 10 बड़ी बातें...

राम मंदिर के तर्ज पर भोजशाला में बनेगा भव्य मंदिर?, राम मंदिर के शिल्पकार चंद्रक्रांत सोमपुरा डिजाइन करने को तैयार

अगला लेख