भागलपुर के नवगछिया में 21 सिलेंडरों मे विस्फोट, आसपास के घरों में भी लगी आग

धमाके के पीछे अवैध रूप से सिलेंडर की रिफिलिंग को माना जा रहा है। हालांकि आग के कारण का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

Webdunia
शुक्रवार, 10 दिसंबर 2021 (23:40 IST)
पटना। ‍बिहार में भागलपुर जिले के नवगछिया बाजार में शुक्रवार को एक के बाद एक 21 गैस सिलेंडरों में विस्फोट हो गया। इस घटना के बाद चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। 
 
जानकारी के मुताबिक विस्फोट की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी गई। इसके चलते एक बड़े इलाके में दहशत फैल गई। आग की लपटों में काफी सामान जल गया। इतना ही नहीं डर के मारे खुद की जान बचाने के लिए आसपास के लोग घर छोड़कर भाग गए। 
 
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। धमाके के पीछे अवैध रूप से सिलेंडर की रिफिलिंग को माना जा रहा है। हालांकि आग के कारण का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। एसडीओ यतेंद्र कुमार पाल ने बताया कि मकान मालिक पर प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
 
सिलेंडरों में हुए विस्फोट के कारण आसपास के घरों में आग लग गई। फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। पुलिस ने मौके से 63 गैस सिलेंडर जब्त किए हैं। इस हादसे के बाद मकान मालिक परिवार सहित घर छोड़कर भाग गया है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर क्यों है भारत? क्या मोदी-ट्रंप की दोस्ती का वक्त पूरा हो गया है?

डोनाल्ड ट्रंप को करना पड़ सकती है PM मोदी से बात, क्यों बोले अमेरिकी विशेषज्ञ

शशि थरूर ने फिर कही कांग्रेस को चुभने वाली बात, डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ को लेकर क्या बोले

देश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण में कितनी होगी बारिश, IMD ने जताया यह अनुमान

मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बरी होने पर रोई उमा भारती, कहा दिग्विजय ने रची भगवा आतंकवाद की झूठी थ्योरी

सभी देखें

नवीनतम

इमरान खान को बड़ा झटका, PTI के सांसदों समेत 166 नेताओं को कोर्ट ने सुनाई सजा

उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर आया बड़ा अपडेट, भारत निर्वाचन आयोग ने क्या कहा

'रमी गेम' विवाद के बाद फडणवीस सरकार का बड़ा एक्‍शन, मंत्री माणिकराव कोकाटे से छीना कृषि विभाग

Malegaon blast case : मोहन भागवत को लेकर मालेगांव ब्लास्ट केस के तत्कालीन ATS अधिकारी महबूब मुजावर का बड़ा खुलासा

2020 से अब तक कितने विदेशियों को जारी किए ई-वीजा, सरकार ने संसद में दिया यह जवाब

अगला लेख