महेश मांजरेकर से अबू सलेम के नाम से मांगे 35 करोड़, एक गिरफ्तार

Webdunia
गुरुवार, 27 अगस्त 2020 (16:16 IST)
मुंबई। फिल्मकार महेश मांजरेकर ने मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि अबू सलेम गिरोह का सदस्य होने का दावा करते हुए एक व्यक्ति उन्हें संदेश भेजकर 35 करोड़ रुपए देने को कह रहा है। इस सिलसिले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। 
 
एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और इसे पुलिस की वसूली रोधी प्रकोष्ठ के पास भेज दिया गया है।
 
अधिकारी ने बताया कि मांजरेकर ने दो दिन पहले दादर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि खुद को 1993 के मुंबई सिलसिलेवार विस्फोट मामले के दोषी अबू सलेम के गिरोह का सदस्य बताते हुए एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें मोबाइल पर संदेश भेजकर 35 करोड़ रुपए की मांग की।
 
उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता और उगाही से जुड़े होने की वजह से इसे वसूली रोधी प्रकोष्ठ के पास जांच के लिए भेज दिया गया। राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके फिल्मकार मांजरेकर ने ‘वास्तव: द रियलिटी’, ‘अस्तित्व’ और ‘विरुद्ध’ जैसी चर्चित फिल्मों का निर्देशन किया है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं पर यह क्या कह दिया, मच गया बवाल?

नासमझ हैं भाजपा सांसद कंगना, उन्हें खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए

गुजरात में रफ्तार का कहर, हिट एंड रन मामले में 2 की मौत

लोकसभा में खत्म गतिरोध, अगले सप्ताह ऑपरेशन सिंदूर पर होगी चर्चा

Rajasthan : डेढ़ साल के बच्‍चे को बोरवेल में फेंका, आरोपी पिता गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, ट्रेलर ने गाड़ियों को मारी टक्कर, 1 की मौत, 25 घायल, लगा लंबा जाम

हम बर्बाद हो गए, आपको जरा भी परवाह नहीं, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम पवार ने ऐसा क्यों बोला

झालावाड़ स्कूल हादसा : बिलखते हुए मां बोली- हादसे में मेरे दोनों बच्‍चे चले गए, घर सूना हो गया...

झारखंड में मदर टेरेसा एडवांस हेल्थ क्लीनिक, हेमंत कैबिनेट में 21 प्रस्ताव मंजूर

भोपाल ड्रग्स केस में भाजपा नेता सारिक मछली पर कसेगा शिकंजा, लड़की ने लगाए गंभीर आरोप

अगला लेख