इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर को गोलियों से भूना, मची भगदड़

Webdunia
सोमवार, 14 मार्च 2022 (21:44 IST)
शाहकोट (जालंधर)। जालंधर महानगर के शाहकोट से एक दिल दहला देने वाली खबर में यहां शाम करीब 6.15 बजे मल्लियां खुर्द में कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान खूनी खेला गया। बदमाशों ने मैच खेलकर अपने साथी के साथ लौट रहे एनआरआई कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी।
 
4-5 बदमाशों ने घात लगाकर उन पर गोलियां चलाई हैं। 2 अन्य लोग भी गोली लगने से घायल हुए हैं। घटना के समय संदीप अपने कुछ साथियों को कार तक छोड़ने निकले थे। बाद में हमलावर सफेद रंग की स्विफ्ट में सवार होकर गिलान गांव की ओर भाग गए।
 
गंभीर रूप से घायल संदीप को सिर में चोट लगने के बाद कमल अस्पताल नकोदर में भर्ती कराया गया। हुंडल ढाडा के रहने वाले प्रताप सिंह को सीने में गोली लगी है। एक अन्य व्यक्ति मामूली चोटों के साथ मौके से भाग गया। गोलियां चलने के बाद मची भगदड़ में खेल स्टेडियम में बैठे लोग इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान कई घायल हो गए।
 
घटना की सूचना मिलते ही नकोदर के डीएसपी लखविंदर सिंह मल्ल व सदर नकोदर थाने के एसएचओ परमिंदर सिंह व उग्गी थाने के एसआई बलजिंदर सिंह मौके पर पहुंचे। एसएचओ परमिंदर सिंह ने कहा कि हमलावरों का जल्द ही पता लगा लिया जाएगा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Rajkot Gaming Zone Fire: HC की फटकार के बाद सरकार का एक्शन, राजकोट के कमिश्नर सहित 6 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर

क्यों INDIA गठबंधन बैठक में शामिल नहीं होंगी ममता बनर्जी, बताया कारण

Maruti Alto EV सस्ता और धमाकेदार मॉडल होने जा रहा है लॉन्च, जानिए क्या हो सकती है कीमत

Prajwal Revanna : सेक्स स्कैंडल में फंसे प्रज्वल रेवन्ना का पहला बयान, 31 मई को SIT के सामने आऊंगा

चक्रवाती तूफान रेमल का कहर, बंगाल में 15000 घर तबाह, 2 लोगों की मौत

दिल्ली में क्यों पड़ रही है जानलेवा गर्मी, नजफगढ़ में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार

MP: रिश्तेदार का अपहरण कर राजस्थान ले गए, जबरन मूत्र पिलाया और महिला के कपड़े पहनाकर घुमाया, प्राथमिकी दर्ज

असम में चक्रवात रेमल से हुई भारी बारिश, 2 लोगों की मौत व 17 घायल

मैं बचपन में कप और प्लेट धोते हुए बड़ा हुआ हूं, PM मोदी ने फिर बताया चाय से रिश्ता

Lok Sabha Elections 2024 : काउंटिग से पहले PM मोदी यहां लगाएंगे 24 घंटे का ध्यान

अगला लेख