फरीदकोट गोलीबारी मामला : सिद्धू ने साधा CM अमरिंदर पर निशाना, लगाया यह आरोप...

Webdunia
शनिवार, 1 मई 2021 (23:38 IST)
चंडीगढ़। कांग्रेस के विधायक नवजोत सिंह सिद्धू ने वर्ष 2015 में धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी की घटना और उसके बाद हुई पुलिस गोलीबारी के मामले में न्याय सुनिश्चित करने में देरी का आरोप लगाते हुए शनिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पर निशाना साधा।

इस मामले को लेकर सिद्धू लगातार मुख्यमंत्री पर हमले कर रहे हैं और उन्होंने अमरिंदर सिंह पर वर्ष 2015 के इस गोलीकांड की जिम्मेदारी से बचने का भी आरोप लगाया था।

क्रिकेटर से राजनेता बने सिद्धू ने शनिवार को वर्ष 2016 का एक वीडियो साझा किया, जिसमें अमरिंदर सिंह द्वारा यह वादा करते सुना जा सकता है कि अगर वह सत्ता में आए तो फरीदकोट के 2015 गोलीबारी मामले को लेकर बादल के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

सिद्धू ने एक और वीडियो ट्वीट किया, जिसमें हाल ही में दिए एक साक्षात्कार में मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने एक वेब चैनल से कहा कि कानून अपना काम करेगा और वह जांच में कोई हस्तक्षेप नहीं करेंगे।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान में बेनाम सामूहिक कब्रों के पास बिलखती महिलाएं कौन हैं...?

नरेंदर सरेंडर... भोपाल में PM मोदी पर राहुल गांधी ने बोला जमकर हमला

क्या ये वन नेशन, वन हसबैंड योजना है, मोदी के नाम का सिंदूर लगाएंगे, Operation Sindoor पर भगवंत मान के बयान पर बवाल

Operation Sindoor में भारतीय नुकसान पर फिर आया CDS अनिल चौहान का बयान, जानिए क्या कहा

सोनम की सास से बातचीत की आखिरी ऑडियो क्‍लिप वायरल, पढ़िए पूरी बात, लापता होने से पहले क्‍या कहा था बहू ने?

सभी देखें

नवीनतम

बिलावल भुट्‍टो ने बताया, भारत पाकिस्तान मिलकर कैसे कम कर सकते हैं आतंकवाद?

PM मोदी करेंगे दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज चिनाब रेल पुल का उद्घाटन, वंदे भारत ट्रेन को भी दिखाएंगे हरी झंडी

राहुल गांधी के बयान से भाजपा नाराज, बताया नेता प्रतिपक्ष की मानसिकता कितनी खतरनाक?

कौन हैं शर्मिष्ठा पनोली, क्‍या है Operation Sindoor से उनका कनेक्‍शन, पुलिस ने क्‍यों किया गिरफ्तार?

संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से 12 अगस्त तक, Operation sindoor पर चर्चा होने की उम्मीद

अगला लेख