Biodata Maker

डेढ़ लाख के कर्जदार किसान ने की आत्महत्या

Webdunia
शुक्रवार, 8 जून 2018 (19:39 IST)
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में 1 आदिवासी किसान ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किसान के परिजनों का कहना है कि उस पर सहकारी बैंक का डेढ़ लाख रुपए का कर्ज था, जिससे वह परेशान था। वहीं जिला प्रशासन ने कहा कि कर्ज वसूली के लिए किसान पर दबाव नहीं बनाया गया था और हो सकता है कि उसने पारिवारिक या मानसिक परेशानी के कारण यह कदम उठाया गया हो।
 
 
जिले के पेंड्रा थाना की प्रभारी सुशीला टेकाम ने बताया कि गौरला थाना क्षेत्र के अंतर्गत पिपरियाकला गांव निवासी 39 वर्षीय सुरेश सिंह मरावी ने गुरुवार की सुबह पेंड्रा थाना क्षेत्र के कुदरी गांव में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सिंह का कुदरी गांव में ससुराल है।
 
टेकाम ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में सुरेश की मां और पत्नी का कहना है कि सुरेश पर सहकारी बैंक का लगभग डेढ़ लाख रुपए का कर्ज था। जिसके भुगतान के लिए उस पर दबाव था। इसी वजह से सुरेश ने आत्महत्या की है।
 
परिजनों ने पुलिस को बताया कि सुरेश पर लरकेनी गांव स्थित सहकारी बैंक का करीब डेढ़ लाख रुपए का कर्ज था। सुरेश को बैंक की तरफ से कर्ज की भरपाई करने का दबाव था और इस संबंध में उसे नोटिस भी मिला था।
 
परिजनों ने बताया कि सुरेश कर्ज अदा नहीं कर पाने के कारण मानसिक रूप से परेशान था और एक माह पूर्व भी उसने आत्महत्या करने का प्रयास किया था। कर्ज के बोझ और आर्थिक तंगी से जूझ रहे सुरेश ने गुरुवार को अपने ससुराल में जाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।
 
इधर बिलासपुर जिले के कलेक्टर पी दयानंद ने दावा किया कि मामला सामने आने के बाद उन्होंने जांच कराई है। जांच में स्पष्ट है कि मृतक किसान सुरेश से कोई वसूली नहीं की गई है तथा उसके बैंक खाते में पर्याप्त रुपए हैं।
 
दयानंद ने बताया कि पिछले वर्ष तक उस पर कर्ज था जिसे 3 वर्षों तक के लिए किश्तों में बांट दिया गया था। इस वर्ष उसे फसल बीमा की राशि 1 लाख उन्यासी हजार रुपए भी मिली है। इसलिए यह नहीं कहा जा सकता है कि उसने कर्ज में डूबे होने अथवा वसूली की वजह से आत्महत्या की है।
 
कलेक्टर ने कहा कि सुरेश ने अपने ससुराल में जाकर आत्महत्या की है। संभव है उसने किसी पारिवारिक या मानसिक परेशानी की वजह से आत्महत्या की होगी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

सबसे बड़ी लाइब्रेरी के बाद गांधीनगर को नई सौगात: बनेगा अत्याधुनिक क्रिकेट स्टेडियम

ईरान में मुजतबा खामेनेई को सुप्रीम लीडर चुना, इजराइल ने कहा- नया नेता ढूंढ कर खत्म कर देंगे

एयरपोर्ट जैसा आधुनिक बनेगा अहमदाबाद स्टेशन: 2,400 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हो रहा 16 मंजिला स्टेशन, देखें ड्रोन तस्वीरें

युद्ध काल में होली के दिन महंगा हुआ सोना चांदी, जानिए क्या है आपके शहर में दाम?

महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा ने रामदास अठावले और विनोद तावड़े को बनाया उम्मीदवार, जानें पूरी सूची

अगला लेख