दुल्हन की मुंह दिखाई रस्म के खिलाफ फतवा, क्यों बताया इस्लाम विरोधी...

Webdunia
गुरुवार, 20 दिसंबर 2018 (16:57 IST)
सहारनपुर। इस्लामिक शिक्षण संस्था देवबंद के दारूल उलूम ने दुल्हन की मुंह दिखाई और दूल्हे की सलामी को लेकर एक फतवा जारी किया है। शादी की कई रस्मों को दारूल उलूम के इफ्ता विभाग ने इस्लाम के विरुद्ध बताते हुए इनसे बचने की सलाह दी है।
 
देवबंद क्षेत्र के गांव इमलिया निवासी मुदस्सिर सिद्दीकी ने दारूल उलूम से लिखित सवाल किया था कि शादी के मौके पर दूल्हे की सलामी के लिए दुल्हन के घर जाना, दुल्हन के पहली बार ससुराल जाने पर उसकी मुंह दिखाई की रस्म, तोहफे दिए जाने, दुल्हन की खीर चटाई और दूल्हे की जूता चुराई के लिए शरीयत में क्या हुक्म है। 
 
इन सवालों का जबाव दारूल उलूम के फतवा विभाग के मुफ्तियों ने देते हुए कहा कि इस तरह की रस्मों को किया जाना रसूम-ए-कबीहा यानी नापसंदीदा अमल है। मुफ्तियों ने कहा कि इस दौरान दूल्हे और दुल्हन पर रिश्तेदारों की नजर पड़ती है और हंसी-मजाक होता है।
 
मुफ्तियों ने ससुराल आकर दुल्हन की मुंह दिखाई करने की रस्म छोड़ने की नसीहत दी। साथ ही शादी के मौके पर दूल्हे की सलामी के लिए दुल्हन के घर जाना और नामहरम को सलाम कर उनसे तोहफे आदि लेने को नापसंदीदा अमल बताया। 
 
उन्होंने कहा कि दूल्हे की रस्म सलामी पर पहली बार ससुराल जाने के दौरान नामहरम औरतें उसके सामने आती हैं जिनसे हंसी-मजाक भी होती है। कई जगहों पर जूता चुराई की रस्म निभाई जाती है, लेकिन ये सभी रस्में इस्लाम के खिलाफ हैं। इस तरह की रस्मों से दूरी बनाई जानी चाहिए। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

होटल में आग लगने से महिला फिजियोथेरेपिस्ट की मौत, इंजीनियर की हालत नाजुक

AI के बेहतर इस्तेमाल से मूल्य सृजन होगा, रोजगार बढ़ेगा : Red Hat सीईओ

Live : भाजपा मुख्‍यालय की ओर केजरीवाल का मार्च

operation jhaadu : केजरीवाल ने बताया क्या है PM Modi का AAP को खत्म करने का प्लान?

जमशेदपुर में PM मोदी बोले, कांग्रेस को विकास का क, ख, ग भी नहीं मालूम

अगला लेख