Hanuman Chalisa

दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से 6 की मौत, 11 झुलसे

Webdunia
मंगलवार, 6 अगस्त 2019 (09:44 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के जाकिर नगर स्थित एक मकान में सोमवार देर रात आग लगने से 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं।
 
अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार देर रात लगभग 2.30 बजे जाकिर नगर में आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है।
 
पुलिस के अनुसार मरने वालों में 2 पुरुष, 2 महिलाएं और 2 बच्चे शामिल हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि इस चार मंजिला इमारत में कुल 13 फ्लैट थे। आग बिजली के मीटर बोर्ड से फैली थी। आग इतनी भयानक थी कि पार्किंग में खड़ी 7 कार और 8 बाइक भी जलकर खाक हो गई। उन्होंने बताया कि आग में झुलसे लोगों को उपचार के लिए होली फैमिली अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

CBSE ने मानी अपनी गलती: वेदांत की गलत कॉपी अपलोड हुई, बदला जाएगा 12वीं का रिजल्ट

LIVE: दिल्ली में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक

राम रहीम फिर जेल से बाहर, जानिए कब कब जेल से बाहर आया डेरा प्रमुख

योगी सरकार का बड़ा रिकॉर्ड, यूपी में बने 19 हजार से ज्यादा अमृत सरोवर, ग्रामीण रोजगार को मिला बढ़ावा

सीजफायर के बीच फिर भड़का युद्ध! अमेरिकी सेना ने ईरान की मिसाइल साइट और नौकाएं कीं तबाह

अगला लेख