भागवत कथा के दौरान इटावा में चली गोलियां, एक महिला की मौत, नौ जख्मी

Webdunia
शुक्रवार, 15 जून 2018 (12:40 IST)
इटावा। इटावा जिले के जसवंतनगर क्षेत्र में भागवत कथा के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद में गोलियां चलने से एक महिला की मौत हो गई तथा नौ अन्य लोग जख्मी हो गए।
 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जसवंत नगर थाना क्षेत्र के परसउआ गांव में गुरुवार रात भागवत कथा का आयोजन किया गया था। रात करीब साढ़े दस बजे कथा में प्रसंग को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई।
 
उन्होंने बताया कि देखते ही देखते मामले ने बड़ा रूप ले लिया और गोलियां चलाई जाने लगीं, जिनकी चपेट में आने से सुषमा देवी (55) नामक महिला की मौत हो गई तथा छह महिलाएं और तीन पुरुष घायल हो गए। घायलों को पीजीआई सैफई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। (भाषा)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

50 साल बाद भी मानसिकता नहीं बदली, गांधी परिवार के खिलाफ किसने दिया यह बयान

सोने की चिड़िया की नहीं, भारत को अब शेर बनने का समय आ गया, केरल में ऐसा क्यों बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत

रेव पार्टी पर छापा, पूर्व मंत्री खड़से के दामाद समेत 7 लोग हिरासत में

केंद्रीय विवि में नियुक्ति को लेकर Congress का केंद्र पर निशाना, कहा- OBC, SC-ST को नहीं दी नौकरियां

Mansa devi mandir stampede : हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में किस अफवाह के कारण मची भगदड़? सामने आया कारण, देखें वीडियो

सभी देखें

नवीनतम

TCS में छंटनी पर केंद्र सरकार अलर्ट, कंपनी से संपर्क में है IT मंत्रालय

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

ममता बनर्जी ने शुरू किया 'भाषा आंदोलन', बोलीं- मैं अपनी जान दे दूंगी, लेकिन भाषा छीनने की इजाजत नहीं दूंगी

झारखंड लिटिल चैंप्स फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित करने वाला पहला राज्य, हेमंत सोरेन के हाथों में नन्हों का भविष्य उज्ज्वल

UP के ऊर्जा मंत्री का सनसनीखेज आरोप, बोले- मेरी सुपारी लेने वालों में शामिल हैं ये लोग

अगला लेख