मणिपुर में गोलीबारी, एक व्यक्ति घायल

Webdunia
शुक्रवार, 12 अप्रैल 2024 (17:06 IST)
Firing in manipur : मणिपुर के थौबल जिले के हिरोक गांव के पास शुक्रवार को सशस्त्र ग्रामीण स्वयंसेवकों एवं अज्ञात बंदूकधारियों के बीच गोलीबारी में एक व्यक्ति घायल हो गया। जिसके बाद गांव के स्वयंसेवकों ने जवाबी गोलीबारी की।
ALSO READ: मणिपुर में सेना के अधिकारी का अपहरण, वाहन में जबरन बैठाकर बदमाश हुए फरार
पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि अज्ञात बंदूकधारियों ने शुक्रवार तड़के हिरोक गांव की ओर गोलीबारी की, जिसके बाद गांव के स्वयंसेवकों ने जवाबी गोलीबारी की। पुलिस ने कहा, गोलीबारी करीब एक घंटे तक जारी रही और उसके बाद छिटपुट गोलीबारी हुई। गोलीबारी में निंगथौजाम जेम्स सिंह नाम का एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया, जिसे इंफाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
उसने कहा कि स्थिति पर नियंत्रण पाने के साथ ही अभियान चलाने के लिए क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बलों को भेजा गया है। इस बीच, एक अन्य घटनाक्रम में, संदिग्ध शरारती तत्वों ने शुक्रवार तड़के थौबल जिले से लगे काकचिंग जिले के पल्लेल इलाके में एक आरा मिल में आग लगा दी।
ALSO READ: मणिपुर में घर में घुसकर जबरन JCO का अपहरण, कार में बैठाकर ले गए अज्ञात लोग
पुलिस ने कहा, आग पर काबू के लिए दमकल गाड़ियों को वहां भेजा गया, लेकिन मिल जलकर खाक हो गई। उसने बताया कि सुरक्षा बलों ने अपराधियों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Changur Baba : छांगुर बाबा की पूरी कहानी, धर्मांतरण का रैकेट और करोड़ों की संपत्ति, STF और ATS के चौंकाने वाले खुलासे

भारत में पहली बार डिजिटल जनगणना : अब खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी

प्रियंका और माही की बीमारी के आगे क्‍यों लाचार हुए पूर्व CJI, क्‍या है उनका बंगला कनेक्‍शन

UP : अंबेडकरनगर सरकारी आवास से मिले 22.48 लाख रुपए के 100 और 500 के पुराने नोट, ACMO की 11 साल पहले हुई थी मौत, बेड और अटैची से मिलीं नोटों की गड्डियां

क्यों डरे हुए हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, घर और बाहर दोनों जगह घिरे

सभी देखें

नवीनतम

पुलवामा हमले के लिए ई-कॉमर्स साइट से खरीदा गया था विस्फोटक, FATF की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

Marathi Hindi Controversy : व्यापारियों के विरोध प्रदर्शन के खिलाफ मनसे की रैली, शिवसेना मंत्री को प्रदर्शनकारियों ने घेरा

विधवा महिला ने लगाया अपने देवर पर बलात्कार का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

COVID-19: इंदौर में 48 घंटों के भीतर 3 महिलाओं की मौत, अब तक 187 मरीज मिले

प्रदूषण पर कंट्रोल के लिए बड़ा कदम, 1 नवंबर से पुरानी गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

अगला लेख