Hanuman Chalisa

Delhi में सैलून के अंदर गोलीबारी, 2 लोगों की मौत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 9 फ़रवरी 2024 (22:00 IST)
Firing inside the salon in Najafgarh Delhi : दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में एक सैलून के अंदर 2 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की एक कथित सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर आई, जिसमें एक पीड़ित को हमलावरों से गुहार लगाते देखा जा सकता है। हमले के पीछे निजी दुश्मनी होने का संदेह है। 
 
पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, सोनू और आशीष नाम के व्यक्तियों को अन्य ग्राहकों तथा सैलून कर्मियों के सामने कई गोली मारी गई। दोनों की उम्र 30 वर्ष के करीब है। घटना की एक कथित सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर आई, जिसमें एक पीड़ित को हमलावरों से गुहार लगाते देखा जा सकता है।
 
हमलावरों ने बेहद गुस्से में उसके सिर में गोली मारी। पुलिस ने कहा कि जहां सोनू को सिर में एक गोली मारी गई, वहीं आशीष के सिर में तीन और सीने में एक गोली लगी। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया, हमले के पीछे निजी दुश्मनी होने का संदेह है, लेकिन गिरोहों के बीच लड़ाई की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता। पुलिस ने बताया कि वारदात के बाद दोनों हमलावर घटनास्थल से भाग गए।
ALSO READ: उज्जैन में डबल मर्डर, नरवर में भाजपा नेता और उनकी पत्नी की हत्या
घटना के तुरंत बाद इलाके में दहशत फैल गई और पुलिस को सूचना दी गई। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीम गठित की गई है। पुलिस ने बताया कि आशीष के खिलाफ पहले से ही दो आपराधिक मामले दर्ज थे। सोनू और आशीष दोनों नजफगढ़ इलाके के नागली सकरावती के रहने वाले थे। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मुंबई किडनैपिंग कांड का सच, 17 बच्चों को बंधक बनाने और रोहित आर्य के एनकाउंटर की सनसनीखेज कहानी

CBSE Borad Exam Datesheet 2026 : सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12 वीं के बोर्ड परीक्षा डेटशीट, जानिए क्या है तारीख

Jio यूजर्स को बड़ा तोहफा, 35100 की कीमत का Google AI Pro का एक्सेस मिलेगा फ्री

भारत के आगे फिर झुके Donald Trump, चाबहार पोर्ट पर दी 6 महीने की छूट

राहुल गांधी पर बरसे तेजप्रताप, कहा उन्हें छठ के बारे कुछ नहीं पता

सभी देखें

नवीनतम

कोच्चि से अबू धाबी जा रहे एयर अरेबिया विमान में यात्री को हार्टअटैक आया, नर्सों ने बचाई जान

मध्यप्रदेश में निवेश, नवाचार और रोज़गार के संकल्प का अभ्युदय

डोनाल्ड ट्रंप की किरकिरी, जिनपिंग ने खारिज किया 'शांति दूत' अमेरिकी राष्ट्रपति का दावा

गुजरात के किसान भाजपा वालों को दौड़ा-दौड़ा कर मारेंगे, एक दिन के लिए पुलिस हटा लो, केजरीवाल ने ऐसा क्यों कहा

तेजप्रताप का RJD पर निशाना, नाचने वाला कौनसी नौकरी देगा?

अगला लेख