Hanuman Chalisa

उज्जैन के युवक को बहुत महंगी पड़ी कलाबाजी, झुलसा बैठा अपना मुंह

Webdunia
सोमवार, 6 अप्रैल 2020 (00:27 IST)
उज्जैन। कोरोना वायरस और लॉकडाउन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को रात 9 बजकर 9 मिनट पर देशभर से अपील की थी कि लोग अपने घरों की लाइट्‍स बंद कर दें और 9 मिनट तक दीपक, मोमबत्ती, टॉर्च, या फिर मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाएं लेकिन उज्जैन के एक युवक को कलाबाजी दिखानी महंगी पड़ गई। इस कलाबाजी में वह युवक अपना मुंह झुलसा बैठा।
 
रविवार को रात 9 बजे के बाद लोग अपने घरों में रहने की अपील के बावजूद बाहर निकल आए। उज्जैन के 
ढाबा रोड स्थित गैबी हनुमान मंदिर के पास एक युवक सड़क पर आया और आसपास वालों को अपनी धाक जमाने की गरज से उसने पहले मुंह में ज्वलनशील पदार्थ भरा।
 
ज्वलनशील पदार्थ भरने के बाद वह तमाशे में मदारी की तर्ज पर हाथ में जल रही ज्वाला पर फूंक मारता है। पहली फूंक में तो कागज जल जाता है और उसमें से आग का गुबार निकलता है। दोबारा कोशिश में जैसे ही वह आग मुंह के पास लाता है, उसका मुंह खुलते ही वहां आग लग जाती है।
 
तमाशा देख रहे आधा दर्जन युवक दौड़ लगाकार उसके जलते हुए मुंह की आग को बुझाते हैं। अति उत्साह में करतब दिखाना इस युवक को काफी महंगा पड़ गया क्योंकि इस चक्कर में वह अपना मुंह झुलसा बैठा। कर्फ्यू और लॉकडाउन में बार बार पुलिस घरों में रहने के आदेश देती है लेकिन ढाबा रोड स्थित गैबी हनुमान मंदिर के पास के रहवासियों ने इसका पालन नहीं किया। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कराची आतंकी हमले के आरोपों पर भारत ने दिया करारा जवाब, कहा- दूसरों पर नहीं, अपने गिरेबान में झांके पाकिस्तान

मोदी सरकार में जल्द हो सकता है बड़ा कैबिनेट फेरबदल, कई मंत्रियों के विभाग बदलने की चर्चा

गर्मी में तेजी से पिघल रहा अमरनाथ हिमलिंग, श्रद्धालुओं और प्रशासन की बढ़ी चिंता

अमरनाथ यात्रा में आतंक के साथ मौसम भी चुनौती, यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगाए गए हाईटेक डॉप्लर रडार

जून का आखिरी हफ्ता रहा रेंज बाउंड, जानिए अगले सप्ताह कैसी रहेगी बाजार की चाल

सभी देखें

नवीनतम

CBSE की नई भाषा नीति लागू, जानिए किन छात्रों पर नहीं होंगे नए नियम और किसे पढ़नी होगी अतिरिक्त भारतीय भाषा

China की भारत के साथ चालाकी, बांग्लादेश के तीस्ता प्रोजेक्ट पर बयान, आखिर क्यों बढ़ी भारत की चिंता

Bajaj Chetak, Ola S1 Pro, TVS iQube, Hero Vida V2 को टक्कर देने आ रहा है सस्ता विएतनामी इलेक्ट्रिक स्कूटर

जयपुर के अरावली पैलेस में दीवार गिरी, 3 की मौत, ठेकेदार पर FIR दर्ज

अगला लेख