Hanuman Chalisa

उत्तराखंड की बारिश से पीलीभीत में हाहाकार, दर्जनों गांवों में बाढ़, ग्रामीणों ने पेड़ों पर चढ़कर बचाई जान

हिमा अग्रवाल
मंगलवार, 19 अक्टूबर 2021 (23:30 IST)
पीलीभीत। उत्तरप्रदेश के पीलीभीत जिले में बारिश और उत्तराखंड के शारदा बनबसा बैराज से छोड़ा गया पानी आम लोगों के लिए मुसीबत लेकर आया है। बैराज से पानी छोड़ने के बाद शारदा के किनारे पर बने दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। हालात ऐसे हैं कि गांव में पानी घरों में घुस चुका है और उनके कच्चे मकान हैं। बाढ़ का पानी घर में आने के बाद भी ग्रामीणों पानी में ही रहने को मजबूर हैं।

ALSO READ:  नैनीताल झील ओवर फ्लो, घरों में घुसा बाढ़ का पानी...
 
शारदा बनबसा से पानी छोड़े जाने के कारण खेत जलमग्न हो गए हैं और किसानों की फसल भी पानी में पूरी तरह समा गई है।पहले तो बेमौसम बारिश ने खेतों में खड़ी फसल को नुकसान पहुंचाया और उसके बाद बैराज से छोड़े गए पानी ने किसानों को बर्बाद कर दिया है।

थाना हजारा इलाके के बाजार घाट व राघव पूरी सहित दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में हैं लेकिन प्रशासन की तरफ से किसी भी तरह का कोई इंतजाम नहीं किया गया है। पिछली बार भी यहां किसानों का हजारों एकड़ गन्ना शारदा नदी में समा गया था। किसान अभी उस दर्द से उबर भी नहीं पाए थे, वहीं अब बारिश और बैराज के पानी ने जिंदगी को तबाह कर दिया।



ALSO READ: गजब! बाढ़ में बड़े पतीले में बैठकर शादी स्थल तक पहुंचे दूल्हा-दुल्हन
 
ग्रामीणों के घरों में पानी घुसने की वजह से लोग के पास इलाके से पलायन की सिवाय कोई दूसरा रास्ता नहीं रह गया है। अब ग्रामीण सामान ले जाकर ऊंची-ऊंची जगहों पर पहुंच रहे हैं लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों का कोई भी सहयोग नहीं है।

ALSO READ: तेलंगाना में जबर्दस्त बारिश के कहर से बाढ़ जैसे हालात, नाले में बहे 2 लोग
 
वहीं सोशल मीडिया पर पीलीभीत के माधोटांडा क्षेत्र के मझारा सेंटर के कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें ग्रामीण बाढ़ के पानी में फस गए हैं और अपनी जान बचाने के लिए पेड़ पर चढ़कर बैठे हुए हैं।
लगभभ आधा दर्जन लोग प्रशासन की मदद का पेड़ पर बैठकर इंतजार कर रहे हैं। प्रशासन को जब पता था कि शारदा बनबसा बैराज से पानी छोड़ा जाएगा, जो कई गांवों में तबाही मचा देगा तो उसे पहले से अलर्ट रहना चाहिए था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold ने लगाई ऊंची छलांग, 2 हफ्ते के हाईलेवल पर दाम, चांदी में भी आई तेजी, बैंक ऑफ अमेरिका का बड़ा बयान

SIR में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए कौनसा फॉर्म भरें और उसके साथ कौनसे दस्तावेज लगेंगे

Delhi blasts के बीच नूंह से वकील गिरफ्तार, ISI को देता था खूफियां जानकारियां

Aadhaar अपडेट के नए नियम लागू, UIDAI ने जारी की 2025 की नई गाइडलाइंस, बदले डॉक्टूमेंट्‍स के नियम

दिल्ली ब्लास्ट : NIA ने गिरफ्तार किया एक और आतंकी, क्या है उसका अल फलाह यूनिवर्सिटी से कनेक्शन?

सभी देखें

नवीनतम

रूस और यूक्रेन युद्ध के अंत की ट्रम्प की 28 सूत्रीय योजना

Assam Anti Polygamy Bill : बहुविवाह पर कड़ा कानून, इस राज्य में पारित हुआ विधेयक, 7 साल की जेल के देना होगा मुआवजा

भारत की परंपरा संतों, ऋषि-मुनियों व महापुरुषों के त्याग-बलिदान की महागाथा : योगी आदित्यनाथ

विकसित उत्तर प्रदेश 2047 : मुख्यमंत्री योगी की प्राथमिकताओं में इंडस्ट्रियल व इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार मुख्य रूप से शामिल

अन्नदाता किसानों को अनुदान पर सोलर पंप उपलब्ध कराएगी डबल इंजन सरकार

अगला लेख