Hanuman Chalisa

Weather update : असम में बाढ़ की स्थिति सुधरी, 17 जिलों में 7 लाख लोग प्रभावित

Webdunia
रविवार, 5 जुलाई 2020 (22:01 IST)
गुवाहाटी। असम में रविवार को बाढ़ की स्थिति में कुछ सुधार हुआ है। हालांकि अभी 17 जिलों में लगभग 7 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
 
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की नियमित बाढ़ रिपोर्ट के अनुसार धेमाजी, बिश्वनाथ, चिरांग, दारंग, नलबाड़ी, बारपेटा, कोकराझार, धुबरी, दक्षिण सालमारा, गोलपाड़ा, कामरूप, कामरूप मेट्रोपॉलिटन, मोरीगांव, नागांव, गोलाघाट, जोरहाट और तिनसुकिया जिलों में बाढ़ के कारण 6.8 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं।
ALSO READ: MumbaiRains : लगातार तीसरे दिन बारिश से मुंबई और उपनगरों के हालात बिगड़े, पवई झील ओवरफ्लो
बुलेटिन के अनुसार बारपेटा बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित है जहां 3.98 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और इसके बाद दक्षिण सालमारा में लगभग 87,000 लोग प्रभावित हैं। गोलपाड़ा में 78,200 से अधिक लोग प्रभावित हैं।
बुलेटिन के अनुसार राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ), जिला प्रशासन और स्थानीय लोगों ने चार जिलों में पिछले 24 घंटे के दौरान 210 लोगों को बचाया है। शनिवार तक बाढ़ से 18 जिलों में 10.75 लाख से अधिक लोग प्रभावित थे।
ALSO READ: Weather update : उत्तराखंड में अनेक स्थानों पर भारी बारिश, 3 महिलाएं बहीं
राज्य में इस वर्ष अब तक बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 61 है जिनमें से 37 लोगों की मौत बाढ़ से और 24 लोगों की मौत भूस्खलन से हुई है। अधिकारियों ने पांच जिलों में 62 राहत शिविर और वितरण केन्द्र स्थापित किए हैं जहां इस समय 4,852 लोग शरण लिए हुए है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

पुलिसकर्मियों के लिए गुजरात सरकार का बड़ा तोहफा: बच्चों की पढ़ाई के लिए 15 लाख का लोन, 2 से अधिक बच्चों वाले परिवारों को भी राहत!

डोनाल्ड ट्रंप ने ठुकराया ईरान से शांति समझौता! सिचुएशन रूम में 2 घंटे चली बैठक बेनतीजा

45°C तापमान होगा न्यू नॉर्मल? UN की रिपोर्ट ने क्यों बढ़ाई दुनिया, खासकर भारत की टेंशन

मुंबई वालों को महंगाई का डबल झटका: 2 रुपए महंगी हुई CNG, बढ़े PNG के दाम

पेट के लिए मौसम की मार सहने पर मजबूर भारत के 'गिग वर्कर्स'

अगला लेख