Bihar विधानसभा में 10 फरवरी को नीतीश कुमार की नई सरकार का फ्लोर टेस्ट, साबित करना होगा बहुमत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 31 जनवरी 2024 (00:06 IST)
Bihar Assembly Nitish Kumar : बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली नई राजग सरकार 10 फरवरी को विश्वासमत हासिल करेगी। संसदीय कार्य विभाग द्वारा मंगलवार को जारी एक अधिसूचना में कहा गया है कि सरकार बजट सत्र के पहले दिन विधानमंडल के दोनों सदनों में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर के पारंपरिक संबोधन के बाद विश्वास मत हासिल करेगी।
 
जदयू अध्यक्ष कुमार ने नाटकीय उलटफेर के बाद रविवार को रिकॉर्ड 9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उन्होंने विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन ने नाता तोड़कर अपने पुराने सहयोगी भाजपा के साथ नई सरकार बनाई जिससे उन्होंने दो साल पहले नाता तोड़ा था।
 
अधिसूचना में कहा गया है कि आगामी सत्र में कुल 12 कार्य दिवस होंगे और राज्य का बजट 12 फरवरी को पेश किया जाएगा।
 
बिहार विधानमंडल के इस सत्र के हंगामेदार रहने की उम्मीद है क्योंकि राजग के बढ़ते दबाव के बीच राजद विधायक अवध बिहारी चौधरी ने अभी तक विधानसभा के अध्यक्ष का पद नहीं छोड़ा है, जिनके खिलाफ भाजपा ने अविश्वास प्रस्ताव लाया है।
 
ऐसी चर्चा है कि पिछली राजग सरकार की तरह विधानसभा अध्यक्ष का पद भाजपा अपने पास ही रखेगी।
 
सूत्रों ने बताया कि इस पद के लिए भाजपा में जिन नामों पर विचार किया जा रहा है उनमें नंदकिशोर यादव और अमरेंद्र प्रताप सिंह भी शामिल हैं। भाषा Edited By : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

50 साल बाद भी मानसिकता नहीं बदली, गांधी परिवार के खिलाफ किसने दिया यह बयान

सोने की चिड़िया की नहीं, भारत को अब शेर बनने का समय आ गया, केरल में ऐसा क्यों बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत

रेव पार्टी पर छापा, पूर्व मंत्री खड़से के दामाद समेत 7 लोग हिरासत में

केंद्रीय विवि में नियुक्ति को लेकर Congress का केंद्र पर निशाना, कहा- OBC, SC-ST को नहीं दी नौकरियां

Mansa devi mandir stampede : हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में किस अफवाह के कारण मची भगदड़? सामने आया कारण, देखें वीडियो

सभी देखें

नवीनतम

पहले पहलगाम पर होनी चाहिए चर्चा, फिर ऑपरेशन सिंदूर पर : CM अब्दुल्ला

सीजफायर के लिए गिड़गिड़ाया था Pakistan, जयशंकर ने दिया ट्रंप को झटका, PM मोदी से नहीं हुई थी कोई बात

Vivo V60 5G India Price : वीवो के धांसू स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा, जानिए क्या हैं फीचर्स

TCS में छंटनी पर केंद्र सरकार अलर्ट, कंपनी से संपर्क में है IT मंत्रालय

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

अगला लेख