Biodata Maker

उत्तराखंड में भाजपा ने बनाई नई टीम, इन चेहरों को मिला मौका

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 15 सितम्बर 2025 (14:07 IST)
Uttarakhand BJP organization News : उत्तराखंड में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर संगठन के विभिन्न मोर्चों और विभाग में 42 लोगों को दायित्व दिए गए हैं। माना जा रहा है कि यह टीम आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए बनाई गई है। इस नई टीम में दीप्ति रावत, कुंदन परिहार और तरुण बंसल को महामंत्री बनाया गया है, जबकि प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर 8, प्रदेश मंत्री के पद पर 8 लोगों को नियुक्ति दी गई है। कई पुराने चेहरों पर संगठन ने लगातार भरोसा बनाकर रखा तो कई ऐसे चेहरे भी लाए गए जो कि राष्ट्रीय स्तर पर संगठन से जुड़े हुए थे।

खबरों के अनुसार, उत्तराखंड में भाजपा संगठन के विभिन्न मोर्चों और विभाग में 42 लोगों को दायित्व दिए गए हैं। इस नई टीम में दीप्ति रावत, कुंदन परिहार और तरुण बंसल को महामंत्री बनाया गया है, जबकि प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर 8, प्रदेश मंत्री के पद पर 8 लोगों को नियुक्ति दी गई है। माना जा रहा है कि यह टीम आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए बनाई गई है।
ALSO READ: उत्तराखंड में CM धामी ने 146.19 करोड़ की योजनाओं को दी स्वीकृति
पुनीत मित्तल को प्रदेश कोषाध्यक्ष और मनवीर सिंह चौहान को तीसरी बार मीडिया प्रभारी बनाया गया है। रुचि भट्ट को महिला मोर्चा का अध्यक्ष और अन्य मोर्चा में भी नियुक्ति की गई है। लंबे मंथन के बाद संतुलन के साथ भाजपा की नई टीम घोषित की गई। इसमें पहाड़-मैदान के संतुलन के साथ ही सांसदों की हिस्सेदारी भी नजर आई है। हैट्रिक लगाने के लिए सभी समीकरणों को साधते हुए पदाधिकारियों का चयन किया गया है।
<

आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda जी के मार्गदर्शन एवं माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री @mahendrabhatbjp जी के नेतृत्व में गठित भाजपा उत्तराखंड की नवीन कार्यकारिणी के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।

निश्चित तौर पर आप सभी की कार्यनिष्ठा, समर्पण और संगठन के… pic.twitter.com/SEJ5LiEjoY

— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) September 14, 2025 >
कई पुराने चेहरों पर संगठन ने लगातार भरोसा बनाकर रखा तो कई ऐसे चेहरे भी लाए गए जो कि राष्ट्रीय स्तर पर संगठन से जुड़े हुए थे। हरिद्वार जिले से 4 नेताओं को टीम में जगह मिली है। पूर्व विधायक स्वामी यतीश्वरानंद को बतौर उपाध्यक्ष शामिल किया गया है। संगठन में राष्ट्रीय स्तर पर सेवा दे रही दीप्ति रावत, डॉ. स्वराज विद्वान के साथ नेहा जोशी को राज्य में जिम्मेदारी दी गई।

उत्‍तराखंड में बनेंगे 2 साहित्य ग्राम : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार साहित्यिक पर्यटन को प्रोत्साहित कर रही है और इसके लिए 2 साहित्य ग्राम बनाए जाएंगे, जिसमें एक गढ़वाल और एक कुमाऊं मंडल में होगा। उत्तराखंड भाषा संस्थान के सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री धामी ने साहित्यकारों को सम्मानित किया जिनकी रचनाएं समाज को नई दिशा दे रही हैं। वर्ष 2024 और 2025 के लिए कई विभूतियों को मरणोपरांत और जीवित रहते हुए सम्मानित किया गया।
ALSO READ: उत्तराखंड में वीरों का सम्मान: सीएम धामी ने निभाया वादा, अग्निवीर आरक्षण नियमावली जारी
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कई चुनौतियों को स्वीकार कर आगे बढ़ने वाले साहित्यकारों को आज सम्मानित किया गया। प्रदेश के छह साहित्यकारों को उत्तराखंड दीर्घकालीन साहित्य सेवी सम्मान मिला। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पूर्वजों की ओर से सौंपी गई साहित्यिक और सांस्कृतिक विरासत केवल हमारे अतीत की धरोहर नहीं, बल्कि हमारी पहचान और सभ्यता की नींव हैं।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

उद्धव और राज ठाकरे ने फिर किया शक्ति प्रदर्शन, जानिए किस मुद्दे को लेकर मंच से भरी हुंकार

मोकामा हत्याकांड में चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, पटना के ग्रामीण SP समेत 4 अधिकारियों का ट्रांसफर

तालिबान ने भारत को दिया बड़ा ऑफर! दहशत में आ जाएगा पाकिस्तान

ISRO रचेगा नया इतिहास, लांच करेगा सबसे भारी उपग्रह, प्रक्षेपण को है तैयार

मोकामा हत्याकांड पर तेजस्वी यादव बोले, क्या चुनाव आयोग मर गया है?

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: पटना में PM मोदी का रोड शो, जमकर उमड़ रही भीड़

CM मोहन यादव का बिहार में धुआंधार प्रचार, बोले- ये चुनाव परिवारवाद और राष्ट्रवाद के बीच की लड़ाई

राहुल गांधी बोले, 56 इंच की छाती में कुछ नहीं रखा, बताया रील बनाने को क्यों कहते हैं मोदी

आरा में पीएम मोदी बोले, राजद ने कनपटी पर कट्‍टा रखकर अपनी बात मनवाई

अमित शाह ने जंगलराज से बचाने के लिए वोट मांगा, बताया किसने किया बिहार का विकास?

अगला लेख