dipawali

पूर्व भाजपा सांसद उदय सिंह बने जन सुराज पार्टी के अध्यक्ष, प्रशांत किशोर ने किया ऐलान

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 19 मई 2025 (21:58 IST)
Bihar politics News : जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने सोमवार को घोषणा की कि पूर्व भाजपा सांसद उदय सिंह को सर्वसम्मति से पार्टी का पहला राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। किशोर ने यह भी कहा कि उदय सिंह को इस उद्देश्य के लिए गठित समिति द्वारा केवल बहुमत से नहीं, बल्कि सर्वसम्मति से चुना गया है। किशोर ने साफ किया है कि वह अपने पास कोई पद नहीं रखेंगे। किशोर ने कहा कि अब वह जनसंपर्क पर ध्यान केंद्रित करेंगे तथा संगठन चलाने की जिम्मेदारी उदय सिंह और आरसीपी सिंह जैसे लोगों को सौंपेंगे जो रविवार को पार्टी में शामिल हुए।
 
उन्होंने कहा, मैं कल से बिहार में अपनी पदयात्रा फिर से शुरू कर सकता हूं। किशोर ने यह भी कहा कि उदय सिंह को इस उद्देश्य के लिए गठित समिति द्वारा केवल बहुमत से नहीं, बल्कि सर्वसम्मति से चुना गया है। पिछले साल दो अक्टूबर को गठित जन सुराज पार्टी तभी से बिना किसी पूर्णकालिक अध्यक्ष के काम कर रही थी। किशोर ने साफ किया है कि वह अपने पास कोई पद नहीं रखेंगे। पार्टी की स्थापना के तुरंत बाद पूर्व आईपीएस अधिकारी मनोज भारती को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था।
ALSO READ: प्रशांत किशोर का तंज, नीतीश कुमार शारीरिक रूप से थके हुए, मानसिक रूप से रिटायर्ड
वर्ष 2004 और 2009 में भाजपा के टिकट पर पूर्णिया लोकसभा सीट जीतने वाले उदय सिंह सेवानिवृत्त नौकरशाह एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य एनके सिंह के छोटे भाई हैं। जन सुराज पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष 2014 से ही राजनीतिक रूप से हाशिए पर चले गए थे क्योंकि वह चुनाव हार गए और इसके बाद के दो लोकसभा चुनाव में राजग के भीतर सीट बंटवारे के तहत यह सीट मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जद (यू) के खाते में चली गई।
 
किशोर ने कहा, उदय सिंह, आरसीपी सिंह और मनोज भारती जैसे लोग इस बात का सबूत हैं कि हमारी पार्टी में प्रतिभाओं का ऐसा भंडार है जो बेजोड़ है। बिहार के मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के रूप में सेवा दे चुके आरसीपी सिंह जद (यू) में कई प्रमुख संगठनात्मक पदों पर रहे थे और यहां तक कि संक्षिप्त अवधि के लिए इसका नेतृत्व भी किया।
ALSO READ: कहां से आ रहा है प्रशांत किशोर के पास पैसा, खुद उन्हीं से जान लीजिए
आरसीपी सिंह को केंद्रीय मंत्रिमंडल में भी जगह मिली, जिससे नीतीश कुमार नाराज थे। इसके बाद उन्होंने जद (यू) छोड़ दी और भाजपा में शामिल हो गए। पिछले साल आरसीपी सिंह ने ‘आप सबकी आवाज’ नाम से पार्टी बनाई थी, जिसका रविवार को जन सुराज पार्टी में विलय हो गया। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Diwali पर अयोध्या में बना विश्व रिकॉर्ड, 26 लाख से अधिक दीयों से जगमगाए सरयू के घाट

Indore : किन्‍नर मामले में पुलिस ने तेज की कार्रवाई, 3 मुख्य आरोपियों पर 30 हजार का इनाम घोषित

प्रज्ञा ठाकुर का विवादित बयान, बेटी कहना न माने तो उसकी टांगें तोड़ दो...

खुला बांके बिहारी मंदिर का खजाना, योगी सरकार से अखिलेश बोले- मंदिरों के खजाने तो छोड़ दे

ओवैसी की AIMIM ने बिहार में उतारे 25 उम्मीदवार, किसे कहां से मिला टिकट

सभी देखें

नवीनतम

प्रेमानंद महाराज की तबियत फिर बिगड़ी, पेट का सीटी स्कैन कराया

कौन हैं फ्रांसेस्का ऑर्सिनी, जिन्हें वैध वीजा होने के बाद भी नहीं मिली भारत में एंट्री

भारत ने वायु सेना शक्ति में चीन को पछाड़ा, चौथी महाशक्ति बनने की ओर है अग्रसर

ट्रंप ने मनाई दिवाली, पीएम मोदी को फोन पर दी बधाई

लैंडिंग के दौरान धंसा राष्‍ट्रपति मुर्मू का हेलीकॉप्टर, बड़ा हादसा टला

अगला लेख