छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल को मिली जमानत, जानिए क्या है मामला

यूपी में चुनाव प्रचार के दौरान कोविड नियमों का किया था उल्लंघन

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 23 जनवरी 2024 (13:41 IST)
Bail to former CG CM Bhupesh Baghel: उत्तर प्रदेश में वर्ष 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान कोविड-19 संबंधी नियमों के उल्लंघन के एक मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को गौतम बुद्ध नगर जिला अदालत से सोमवार को जमानत मिल गई।
 
मामले में पुलिस ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था और अदालत ने उन्हें तलब किया था। सोमवार को पेशी के बाद अदालत ने उन्हें जमानत दे दी। बघेल की ओर से पेश हुए अधिवक्ता रजनीश यादव ने अर्जी दाखिल की थी, जिस पर सुनवाई करते हुए अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री को जमानत दे दी।
 
अधिवक्ता यादव ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक के समर्थन में चुनाव प्रचार के लिए नोएडा आए थे। उन्होंने पंखुड़ी पाठक व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव प्रचार किया था।
 
क्या है पूरा मामला : नोएडा पुलिस ने चुनाव प्रचार के दौरान कोविड-19 संबंधी नियमों के उल्लंघन के आरोप में बघेल के खिलाफ महामारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया था। मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अदालत में पेश नहीं हुए और न ही उन्होंने जमानत का अनुरोध किया था। पेश नहीं होने के चलते अदालत ने बघेल को तलब किया था।
 
सोमवार को बघेल के साथ पंखुड़ी पाठक, अनिल यादव अदालत पहुंचे। जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान अधिवक्ता यादव ने अदालत में दलील दी कि भूपेश बघेल को बदले की राजनीतिक के कारण फंसाया गया है, उन्होंने कोई अपराध नहीं किया है और न ही उनकी वजह से कोई संक्रमित हुआ है। अदालत ने बघेल की अर्जी स्वीकार करते हुए उन्हें जमानत दे दी। (एजेंसी/वेबदुनिया) 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra : महाराष्ट्र विधानसभा में क्यों चले लात-जूते, पढ़िए क्या है पूरा मामला, video

शिक्षक, साहित्यकार डॉ. रामकृष्ण सिंगी का निधन, अंत्येष्टि शुक्रवार को

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भोपाल में एमपी नगर में धंसी सड़क, 10 फीट का गड्डा, पटवारी ने कसा तंज

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

अगला लेख