न्यायमूर्ति राजेन्द्र सच्चर का निधन

Webdunia
शुक्रवार, 20 अप्रैल 2018 (14:44 IST)
नई दिल्ली। जाने-माने मानवाधिकारवादी और दिल्ली उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश राजेन्द्र सच्चर का शुक्रवार पूर्वाह्न यहां निधन हो गया। वे 94 वर्ष के थे। उनके परिवार में एक पुत्र और एक पुत्री हैं।
 
पूर्वाह्न करीब 11 बजे एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम श्वास ली। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार शाम करीब 5.30 बजे लोधी रोड स्थित श्मशान में किया जाएगा। यह जानकारी उनके परिवार के सूत्रों ने दी।
 
न्यायमूर्ति सच्चर का जन्म 22 दिसंबर 1923 को लाहौर में हुआ था। उनके दादाजी लाहौर उच्च न्यायालय के जाने-माने फौजदारी वकील थे। वे 1970 में दिल्ली उच्च न्यायालय में अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त हुए थे। वे एकमात्र न्यायाधीश थे जिन्होंने आपातकाल में सरकार के आपातकाल संबंधी निर्देशों को मानने से इंकार किया था। वे अगस्त 1985 से दिसंबर 1985 तक दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रहे।
 
वे समाजवादी विचारधारा के थे और मानवाधिकारों के दृढ़ पैरोकार थे और संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार संरक्षण एवं संवर्द्धन उप आयोग के सदस्य भी रहे। उन्होंने भारत सरकार द्वारा 2005 में देश में मुस्लिम समाज के पिछड़ेपन के अध्ययन के लिए गठित समिति की अध्यक्षता की और अनेक क्रांतिकारी सिफारिशें कीं। वे सोशलिस्ट पार्टी के संस्थापक सदस्य और उसकी कार्यकारिणी के वरिष्ठतम सदस्य थे।
 
उनके निधन पर सोशलिस्ट पार्टी के अध्यक्ष डॉ. प्रेमसिंह ने शोक प्रकट किया है। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

बिहार में वोटर लिस्ट विवाद के बीच चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, बिना दस्तावेज के जमा करा सकेंगे गणना फॉर्म

चीन में बड़े बदलाव की आहट, क्या शी जिनपिंग 12 साल बाद छोड़ने जा रहे सत्ता? ताकत का बंटवारा क्यों कर रहा ड्रैगन का राजा

बिहार में वोटिंग लिस्ट पर बवाल, महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में दी EC के फैसले को चुनौती

ब्राजील पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेस को क्‍यों याद आया 2012 का शिखर सम्मेलन

सभी देखें

नवीनतम

Share bazaar: अमेरिका भारत व्यापार समझौते की चिंताओं के बीच बाजार में रहा उतार चढ़ाव का रुख, Sensex 171 और Nifty 54 अंक गिरा

कभी भी हो सकता है थर्ड वर्ल्ड वॉर, नितिन गडकरी के बयान के बाद हड़कंप

शाहजहां शेख ही निकला संदेशखाली हिंसा का मास्टरमाइंड, CBI ने दर्ज किया केस

Petrol Diesel Prices: सप्ताह के प्रथम दिन क्या हैं पेट्रोल डीजल के दाम? जानें ताजा कीमतें

ब्रिक्स देशों को डोनाल्ड ट्रंप ने क्यों दे डाली धमकी, क्या है 10% टैरिफ कनेक्शन

अगला लेख