भाजपा में शामिल हुए रामलिंगम, शाह से कर सकते हैं मुलाकात

Webdunia
शनिवार, 21 नवंबर 2020 (16:06 IST)
चेन्नई। द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के पूर्व सांसद केपी रामलिंगम शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से उनके मिलने की भी संभावना है।  रामलिंगम को द्रमुक से निलंबित किए जाने के बाद बर्खास्त कर दिया गया था। वे द्रमुक के पूर्व नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री एमके अलगिरी के वफादार माने जाते हैं।
ALSO READ: दीपांकर भट्टाचार्य का बड़ा बयान, तृणमूल कांग्रेस से बड़ी दुश्मन है भाजपा
वे भाजपा राज्य इकाई के प्रमुख एल. मुरुगन, पार्टी राज्य प्रभारी सीटी रवि और सुधाकर रेड्डी की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए। इस दौरान रवि ने रामलिंगम को सदस्यता कार्ड सौंपा। रामलिंगम शाम को शाह से मुलाकात कर सकते हैं।
रामलिंगम ने कहा कि वे दिवंगत द्रमुक प्रमुख एम. करुणानिधि के बड़े पुत्र अलगिरी को भाजपा में लाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं अलगिरी के समर्थक के रूप में उन्हें (अलगिरी) भाजपा में शामिल करने की कोशिश करूंगा। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख