Dharma Sangrah

धर्म छुपाकर की शादी, 6 साल बाद पत्‍नी ससुराल गई तो खुला राज!

Webdunia
शनिवार, 15 फ़रवरी 2020 (18:31 IST)
धर्म छुपाकर शादी करने का एक अजीब वाकया सामने आया है। एक शख्‍स पिछले करीब 6 सालों से शादी कर के पत्‍नी के साथ रह रहा था, लेकिन पत्‍नी को भनक भी नहीं लगने दी कि वो किसी और धर्म का है। पत्‍नी जब ससूराल गई तो पति की हकीकत देखकर दंग रह गई। जब उसने इस बात पर एतराज किया तो पति और उसके घरवालों ने उसे जमकर प्रताडित किया।

दरअसल, उत्‍तर प्रदेश के बस्‍ती क्षेत्र में रहने वाले असलम नाम के एक व्‍यक्‍ति ने अपना नाम बदलकर सोनू कर लिया, इसके बाद उसने एक महिला से शादी कर ली। सोनू नाम के साथ ही अपना धर्मबदलकर असलम पिछले करीब 6 साल से महिला के साथ रह रहा था। इस शादी से उनका एक 3 साल का बच्‍चा भी है।

महिला की शिकायत पर बस्‍ती की कोतवाली पुलिस ने असलम समेत चार अन्‍य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कोतवाल रामपाल यादव के मुताबिक असलम ने अपना धर्म छुपाकर महिला से नदकीकी बढ़ाई और फिर शादी कर ली। महिला को जानकारी नहीं थी कि वो उसके धर्म का नहीं है।

पुलिस ने बताया कि जब महिला पहली बार उसके ससूराल गई तो पता चला कि सोनू मुस्‍लिम है।

पुलिस के मुताबिक जब महिला ने विरोध किया कि उससे धर्म की बात क्‍यों छुपाई गई तो असलम और उसके भाइयों ने उसके साथ मारपीट की। उसका गला दबाने का प्रयास किया। पुलिस ने असलम, उसके भाई रज्जाक और मोहम्‍मद इस्लाम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहले संतोष से हुई थी महिला की शादी
इससे पहले पीड़िता महिला की शादी संतोष नाम के शख्स से हुई थी, जिससे उसके दो बच्चे हैं। किसी बात को लेकर महिला और उसके पति संतोष के बीच विवाद हो गया। इसके बाद वे अलग रहने लगे थे। इसी दौरान असलम ने सोनू बनकर महिला से हमदर्दी जताई और शादी कर ली। शादी के बाद आरोपी असलम महिला के साथ किराए के मकान में रहता था। कुछ दिनों बाद जब वह महिला को लेकर कसाईबाड़ा स्थित अपने घर आया तो उसे असलम की हकीकत पता चली।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

Mohan Bhagwat : हिन्दू 3 बच्चे पैदा करें, RSS प्रमुख मोहन भागवत का बयान, घर वापसी का काम तेज होना चाहिए

मध्यप्रदेश का आर्थ‍िक सर्वेक्षण 2025-26: सकल राज्य घरेलू उत्पाद में 11.14 प्रतिशत वृद्धि

CM योगी की अखिलेश को सलाह, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए आगे आएं

प्राथमिक स्वास्थ्य ढांचे को किया मजबूत तो बीमारू से बना उत्तम प्रदेश बना यूपी

बुधवार से शुरू होंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं, 53 लाख से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल

अगला लेख