Hanuman Chalisa

शादीशुदा 11 जोड़ों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Webdunia
शुक्रवार, 9 मार्च 2018 (18:23 IST)
नोएडा। उत्तरप्रदेश के नोएडा में 'मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना' के तहत लाभ पाने के लिए शादीशुदा होते हुए भी फिर से शादी करने के आरोप में 22 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। ग्राम विकास अधिकारी अनिल कुमार की शिकायत पर बादलपुर थाने में 22 लोगों (11 जोड़ो) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।


इस मामले में गांव चीती के रहने वाले 6 लोगों के खिलाफ पूर्व में भी मामला दर्ज हुआ था। कुमार ने बताया कि 24 फरवरी को ग्रेटर नोएडा के वाईएमसीए क्लब में 'मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना' के तहत विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था तथा जांच में पाया गया कि थाना बादलपुर क्षेत्र के बम्बावड़ गांव के रहने वाले 11 जोड़ों ने शादीशुदा होते हुए भी योजना के तहत मिलने वाली धनराशि और दहेज का सामान पाने के लिए तथ्यों को छुपाकर दोबारा से शादी की है।

इन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया है। वहीं मामले की जांच के दौरान जिला प्रशासन के कई अधिकारियों की संलिप्तता भी पाई गई है। कुमार ने जांच रिपोर्ट शुक्रवार को जिलाधिकारी बृजेश नारायण सिंह को सौंप दी। प्रशासन सूत्रों का दावा है कि शाम तक उन अधिकारियों पर कार्रवाई की जा सकती है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cockroach Janta Party ने क्यों बनाया नया इंस्टाग्राम अकाउंट, क्या बोले अभिजीत दिपके

Maruti : महंगी होंगी मारुति की कारें, 30 हजार रुपए तक बढ़ सकती है कीमत, 1 जून से बढ़ेंगे दाम

मैं जॉर्जिया हूं... जानिए कितनी संपत्ति है इटली की PM मेलोनी की?

भारत क्यों नहीं आना चाहते Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दिपके, किस बात का सता रहा है डर

कौन है 'सीक्रेट किलर', जो भारत के दु‍श्मनों का बन रहा काल, 25 से ज्यादा आतंकियों को किया ढेर

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: बांद्रा में चौथे दिन भी रेलवे का अतिक्रमण विरोध अभियान जारी

राज्यसभा चुनाव की तारीखों का एलान: 10 राज्यों की 24 सीटों पर 18 जून को वोटिंग

भोजशाला पर फैसले के बाद पहला शुक्रवार: हिंदू पक्ष करेगा महाआरती, धार में पुलिस का फ्लैग मार्च

इजराइल की चालाकी या अमेरिका की मजबूरी? ईरान के खिलाफ जंग में US के खत्म हुए आधुनिक मिसाइल इंटरसेप्टर!

भीषण गर्मी पर CM योगी अलर्ट, अस्पताल, बिजली और राहत व्यवस्था पर सख्त निगरानी के निर्देश

अगला लेख