Hanuman Chalisa

तमिलनाडु के तट से टकराया 'गजा', अब तक 20 की मौत, 81000 को सुरक्षित निकाला

Webdunia
शनिवार, 17 नवंबर 2018 (08:58 IST)
चेन्नई। चक्रवाती तूफान गजा तमिलनाडु के तट से टकरा गया है। शुक्रवार की रात 1 बजकर 40 मिनट पर  इस तूफान ने तमिलनाडु के नागापट्ट‍िनम के करीब लैंडफॉल किया। लैंडफॉल के दौरान हवा की रफ्तार करीब 90-100 किमी प्रतिघंटा दर्ज की गई।
 
मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवाती तूफान गजा नागपट्टनम और वेदारनियम के बीच पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम तटों को पार करता हुआ आगे बढ़ रहा है। ये तूफान पश्चिम की ओर आगे बढ़ेगा और फिर अगले 6 घंटों में धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगेगा। तमिलनाडु में गाजा तूफान के कारण अब तक 20 लोगों की मौत हो गई है। सीएम रिलीफ फंड से मृतकों को 10-10 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की गई है।
 
 
जिन इलाकों से तूफान के गुजरने की आशका है वहां शुक्रवार को स्कूल-कॉलेजों को बंद रखने का फैसला किया गया है। राज्य सरकार ने जानकारी दी कि सुरक्षा के मद्देनजर 81,000 लोगों को उनके घरों से निकालकर रिलीफ सेंटरों में रखा गया है।
 
 
चक्रवात से जिन जिलों के प्रभावित होने की संभावना है वहां पर फिलहाल जोरदार बारिश हो रही है। नागपट्टनम जिले में अब तक 1313 लोगों को राहत केंद्रों में भेजा गया और निचले इलाके में रहने वालों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है। (भाषा)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cold Blob क्या है, क्या एल नीनो के बीच नया खतरा, क्यों बदल सकता है भारत के मानसून का मिजाज

तुलसी का बड़ा धमाका, US की पूर्व इंटेलिजेंस चीफ गबार्ड ने सार्वजनिक किए गुप्त दस्तावेज, Corona पर खुलासे से पूरी दुनिया में हड़कंप

Operation CyHawk : 700 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़! 916 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 21 राज्यों में दिल्ली पुलिस की मेगा रेड

Telegram vs WhatsApp : कौन-सा मैसेजिंग ऐप है बेहतर और दोनों में क्या है अंतर?

इंदौर में तीसरी मंजिल से गिरी NEET छात्रा, अस्पताल में मौत, हादसा या नीट पेपर लीक से है कनेक्‍शन?

सभी देखें

नवीनतम

CM डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दी बड़ी सौगात, सड़क परियोजनाओं और विकास कार्यों की सौगात से मिलेगी नई रफ्तार

पार्टी में टूट के बीच उद्धव ठाकरे ने की इस्तीफे की पेशकश, बोले- मैं पद छोड़ने को तैयार, किसी को भी बना दो शिवसेना अध्यक्ष

योग में सिर्फ आसन नहीं, सम्मान और कृतज्ञता भी जरूरी, श्रीश्री रविशंकर ने बताया साधना का असली मंत्र

उत्‍तर प्रदेश में अब तक 2.99 करोड़ से ज्‍यादा नए ड्राइविंग लाइसेंस जारी

भ्रष्टाचार पर CM धामी का बड़ा प्रहार, हरिद्वार भूमि खरीद मामले में बड़े अफसरों पर गिरी गाज

अगला लेख