26/11 को लेकर घिरी कांग्रेस, गजेंद्र सिंह ने सोनिया गांधी से किया सवाल

Webdunia
गुरुवार, 25 नवंबर 2021 (15:25 IST)
जोधपुर। 26/11 के भीषण हमले और इस पर कांग्रेस नेता मनीष तिवारी की किताब में मुंबई में हुए आतंकी हमले के दौरान भारत की ओर से तीखी प्रतिक्रिया नहीं देने पर राजनीति गरमा गई है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने ट्वीट करते हुए कांग्रेस को घेरा है।
 
तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की कार्यशैली पर शेखावत ने एक के बाद एक ट्वीट कर सवाल उठाए। साथ ही सोनिया गांधी से जवाब मांगा कि क्यों नहीं आतंकी हमले के बाद जवाबी कार्रवाई की गई? शेखावत ने लिखा कि देश 26/11 मुंबई पर हमले को आज तक नहीं भूला है, लेकिन कांग्रेस इसे कुछ दिनों में ही भूल गई थी। मनमोहन सरकार ने अपने ही नहीं सेना के हाथ भी बांध दिए थे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मनमोहन सरकार में मंत्री रहे मनीष तिवारी ने अपनी किताब में इस सच को देश के सामने किया है।
 
शेखावत ने लिखा कि आपको (प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह) इससे कोई फर्क ही नहीं पड़ा था कि आतंकियों ने हमारी सीमा में घुसकर हमारे लोगों की जान ले ली थी? शायद आपकी आंखों में एक खास वक्त पर ही आंसू आते हैं। कांग्रेस देश का मान ताक में रखकर तुष्टिकरण की राजनीति करती है, मनीष तिवारी ने इसका एक और प्रमाण दे दिया है। उनके अपने जिम्मेदार नेता ने ही यह माना है कि सरकार ने कुछ नहीं किया। सरकार से भी ऊपर रहीं सोनिया गांधी देश को बताएं कि जवाबी कार्रवाई क्यों नहीं की गई? हमारी सेना को किसने रोका था?

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख