गंगा-यमुना का रौद्र रूप, वाराणसी में सैकड़ों गांव बाढ़ की चपेट में

Webdunia
बुधवार, 18 सितम्बर 2019 (09:42 IST)
प्रयागराज। उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में गंगा नदी का रौद्र रूप सामने आया है। बाढ़ के कारण शहरी इलाकों और कई गांवों में पानी घुस रहा है। बाढ़ के कारण हजारों घर डूब गए हैं। घरों में फंसे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
ALSO READ: जब गंगा को जटा में बांध लिया भगवान शिव ने, पढ़ें कथा
प्रयागराज के अलावा बलिया और वाराणसी में भी गंगा नदी उफान पर है और सैकड़ों गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। गंगा और यमुना नदियां उफान पर हैं तथा इन नदियों का जलस्तर तेजी से खतरे के निशान की ओर बढ़ रहा है। खबरों के अनुसार दोनों नदियां अब खतरे के निशान से 1 मीटर से भी कम नीचे बह रही हैं।
 
एनडीआरएफ की टीमें राहत और बचाव में जुटी हुई हैं। गंगा और यमुना नदियों की बाढ़ से अब तक 106 परिवार बेघर हो गए हैं। 106 परिवारों के 600 लोगों ने 5 बाढ़ शिविरों में शरण ली।
 
ये गांव हुए प्रभावित : दारागंज, छोटा बघाड़ा, चांदपुर सलोरी, सलोरी, शिवकुटी, तेलियरगंज, मेहंदौरी, रसूलाबाद, बेली गांव, बेली कछार, राजापुर, नेवादा, गौसनगर, करैलाबाग, नैनी, झूंसी और फाफामऊ के कछारी इलाकों में बाढ़ से परेशानी हो रही है। बाढ़ से कई मोहल्ले और तटीय इलाके हुए जलमग्न हैं। गंगा नदी के फाफामऊ में जलस्तर 84.28 मीटर तक पहुंच गया है, वहीं नैनी में यमुना नदी का जलस्तर 84.12 मीटर है जबकि दोनों नदियों का डेंजर लेवल 84.734 मीटर है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख