मराठी धारावाहिक निर्माता गौतम अधिकारी का निधन

Webdunia
शुक्रवार, 27 अक्टूबर 2017 (11:02 IST)
मुंबई। टेलीविजन के जाने-माने धारावाहिक निर्माता और मराठी टीवी उद्योग की अग्रणी हस्तियों में से एक गौतम अधिकारी का शुक्रवार को यहां उनके आवास पर संक्षिप्त बीमारी के बाद निधन हो गया। वे 67 वर्ष के थे। परिवार के सूत्रों ने यह जानकारी दी।
 
उनका अंतिम संस्कार मुंबई के उपनगरीय इलाले विले पार्ले में पूर्वाह्न 11 बजे होगा। गौतम और उनके भाई मार्कंड ने वर्ष 1985 में श्री अधिकारी ब्रदर्स (एसएबी) ग्रुप शुरू किया था।
 
वर्ष 1995 में बीएसई में सूचीबद्ध होने के बाद यह भारत की पहली सार्वजनिक-सूचीबद्ध टेलीविजन प्रोडक्शन कंपनी बन गई थी। यह कंपनी शुरुआत में मराठी भाषा में धारावाहिकों का निर्माण करती थी लेकिन जल्द इसने फिल्म वितरण एंव निर्माण कारोबार में भी कदम रखा।
 
गौतम अधिकारी ने व्यावसायिक कला में डिप्लोमा किया था और उन्होंने कई फिल्मों और धारावाहिकों का निर्देशन किया था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

राहुल गांधी का बड़ा बयान, ट्रेड डील में भी दबाएंगे ट्रंप

इंदौर के नंबर वन तमगे पर बट्टा लगा रहे ई रिक्‍शा, सड़कों का बिगाड़ दिया हुलिया, भोपाल ने लगाई लगाम, हम सो रहे

मध्यप्रदेश के कई जिले बाढ़ की चपेट में, 2900 लोगों का रेस्क्यू, 2 जिलों में सेना ने संभाला मोर्चा

मोदी सरकार ने नेहरू की गलतियों को सुधारा, राज्यसभा में बरसे विदेश मंत्री जयशंकर

बदायूं में धारदार हथियार से हमला कर भाजपा के मंडल अध्यक्ष की हत्या, पुलिस का रंजिश से इंकार

अगला लेख