गहलोत की मोदी से अपील, राजस्थान में हो रहे तमाशे को वे बंद करवाएं

Webdunia
शनिवार, 1 अगस्त 2020 (15:48 IST)
जैसलमेर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को आरोप लगाया कि भाजपा उनकी सरकार को गिराने के लिए विधायकों की खरीद-फरोख्त का बड़ा खेल खेल रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से राजस्थान में चल रहे इस तमाशे को बंद करवाने की अपील की।
 
गहलोत ने यहां कहा कि दुर्भाग्य से इस बार भाजपा का प्रतिनिधियों की खरीद-फरोख्त का खेल बहुत बड़ा है। वह कर्नाटक एवं मध्यप्रदेश का प्रयोग यहां कर रही है। पूरा गृह मंत्रालय इस काम में लग चुका है। उन्होंने कहा कि हमें किसी की परवाह नहीं, हमें लोकतंत्र की परवाह है। हमारी लड़ाई किसी से नहीं है (हमारी) विचारधारा, नीतियों एवं कार्यक्रमों की लड़ाई है, लड़ाई यह नहीं होती कि आप चुनी हुई सरकार को गिरा दें। हमारी लड़ाई किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं है, हमारी लड़ाई लोकतंत्र को बचाने की है।
ALSO READ: सीएम गहलोत बोले, देश के लिए अनर्थकारी साबित हुईं मोदी सरकार की गलत नीतियां
उन्होंने कहा कि मोदी को प्रधानमंत्री के रूप दूसरी बार जनता ने मौका दिया, जो बड़ी बात है। उन्हें चाहिए कि राजस्थान में जो कुछ तमाशा हो रहा है, वे उसे बंद करवाएं। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत द्वारा सरकार के खिलाफ ट्वीट किए जाने के बारे में गहलोत ने कहा कि सिंह तो अपनी झेंप मिटा रहे हैं जबकि ऑडियो टेप मामले में उन्हें नैतिकता के आधार पर खुद ही इस्तीफा दे देना चाहिए।
 
उनके नेतृत्व से नाराज होकर अलग होने वाले सचिन पायलट एवं 18 अन्य कांग्रेस विधायकों की वापसी के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फैसला पार्टी आलाकमान को करना है और अगर आलाकमान उन्हें माफ करता है तो वे भी बागियों को गले लगा लेंगे। उल्लेखनीय है कि राजस्थान में चल रहे सियासी घमासान में विधायकों को तोड़ने की आशंका के बीच कांग्रेस एवं उसके समर्थक विधायकों को शुक्रवार को राजधानी जयपुर से दूर सीमावर्ती शहर जैसलमेर स्थानांतरित कर दिया गया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्यों हुआ अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, इंजन फेल या टकराया पक्षी, क्या बोले विशेषज्ञ

मेडिकल कॉलेज परिसर में भी करीब 25 लोगों के मौत की आशंका, विमान में सवार सिर्फ 1 यात्री जिंदा बचा

विमान के मलबे के साथ शव भी बिखरे पड़े थे, चमत्कारिक रूप से 2 लोगों की बची जान

पत्नी अंजलि को लेने लंदन जा रहे थे विजय रूपाणी, म्यांमार में जन्मे और गुजरात में CM बने

भारत की 8 बड़ी विमान दुर्घटनाएं, 1996 में हुई थी 343 लोगों की मौत

सभी देखें

नवीनतम

4 महीने पहले बनीं दुल्हन, पति से मिलने की खुशी बदली मौत में, हादसे ने लील ली जान

मासूम बच्चों की लास्ट सेल्फी देख आत्मा सिहर उठी, बन गई आखिरी उड़ान, पूरा परिवार खाक

एयर इंडिया हादसे में सिर्फ एक यात्री विश्वास कुमार बचे, अस्पताल में भर्ती

LIVE: एयर इंडिया विमान हादसे में 265 से ज्यादा लोगों की मौत, एयरपोर्ट पहुंचे मोदी

राजा रघुवंशी हत्‍याकांड को लेकर बड़ा खुलासा, सोनम को बचाने के लिए हत्यारों ने बनाई थी यह योजना

अगला लेख