कैसा है होने वाला पति, लड़कियां जुटा रही हैं RTI से जानकारी... (वीडियो)

कीर्ति राजेश चौरसिया
मंगलवार, 18 दिसंबर 2018 (19:38 IST)
दिल्ली एनसीआर के गाजियाबाद इलाके में बहुत ही रोचक और चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है, जहां लड़कियां अपने होने वाले पति की असलियत जानने के लिए आरटीआई का सहारा ले रही हैं। दरअसल, लड़कियां जान लेना चाहती हैं कि जिस लड़के से उसकी शादी हो रही है, उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड तो नहीं है। 
 
गाजियाबाद के इंदिरानगर थाने में ही अब तक 10 RTI के माध्यम से लड़कियों ने अपने जीवनसाथी के बारे में जानकारी मांगी है। पुलिस भी इस इस तरह के मामलों से परेशान है।  
 
जानकारी के मुताबिक आरटीआई में लड़कियां यह जानना चाहती हैं कि उनकी जिस व्यक्ति के साथ शादी होने वाली है, उसकी पृष्ठभूमि क्या है। उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड तो नहीं है या फिर उसका जो पासपोर्ट बना हुआ है, वह फर्जी तो नहीं है। इतना ही नहीं ये लड़कियां जानना चाहती हैं कि लड़का जिस घर में रहता है, उसकी रजिस्ट्री किसके नाम पर है। 
 
इस संबंध में लड़कियों का मानना है कि वे अपने होने वाले जीवनसाथी के बारे में पहले से सब कुछ जान लेना चाहती हैं ताकि आगे चलकर रिश्तों में खटास पैदा न हो। लड़कियां अपने होने वाले जीवनसाथी के साथ ही उसके परिजनों के बारे में भी जानना चाहती हैं। 
 
गाजियाबाद के एसपी सिटी श्लोक कुमार ने इस संबंध में बताया कि तकनीकी रूप से आरटीआई के जरिए किसी अजनबी द्वारा मांगी गई जानकारी नहीं दी जा सकती। उनके मुताबिक थर्ड पार्टी इनफॉरमेशन देना कानूनन सही नहीं है। अत: इस तरह की लड़कियों के समझाने की कोशिश की जा रही है।
 
लड़कियों द्वारा मांगी जा रही जानकारी से पुलिस इसलिए भी परेशान है क्योंकि यदि वह इस तरह की जानकारी दे नहीं सकती, यदि देती है तो कानूनी पचड़े में पड़ सकती है। इसी मामले को यदि लड़कियों के एंगल से देखा जाए तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है। क्योंकि कई बार देखने में आता है कि झूठ बोलकर रिश्ते तो बन जाते हैं, लेकिन हकीकत कुछ और ही होती है।  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Changur Baba : छांगुर बाबा की पूरी कहानी, धर्मांतरण का रैकेट और करोड़ों की संपत्ति, STF और ATS के चौंकाने वाले खुलासे

भारत में पहली बार डिजिटल जनगणना : अब खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी

प्रियंका और माही की बीमारी के आगे क्‍यों लाचार हुए पूर्व CJI, क्‍या है उनका बंगला कनेक्‍शन

UP : अंबेडकरनगर सरकारी आवास से मिले 22.48 लाख रुपए के 100 और 500 के पुराने नोट, ACMO की 11 साल पहले हुई थी मौत, बेड और अटैची से मिलीं नोटों की गड्डियां

क्यों डरे हुए हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, घर और बाहर दोनों जगह घिरे

सभी देखें

नवीनतम

शिवसेना विधायक ने कैंटीन कर्मचारी को जड़ा थप्पड़, CM फडणवीस नाराज

5 स्मार्ट तरीके जिनसे बचा सकते हैं किराने की खरीदारी में ढेर सारा पैसा, जानिए कैसे करें मनी सेविंग शॉपिंग

रूस ने एक ही रात में यूक्रेन पर बरसाए 728 ड्रोन, 13 मिसाइलें दागी

MP में यहां रविवार को खुलेंगे स्कूल, सोमवार को रहेगी छुट्‌टी, फैसला आते ही सावन पर हो गई सियासत

प्रदेश के 16 जिलों में नर्मदा परिक्रमा पथ की 1000 एकड़ भूमि पर लगाएं जाएंगे साढ़े सात लाख पौधे

अगला लेख