गोवा में अब नाइट ड्यूटी कर सकेंगी महिलाएं

Webdunia
गुरुवार, 1 अगस्त 2019 (20:10 IST)
पणजी। गोवा विधानसभा ने औद्योगिक क्षेत्रों में महिलाओं को रात्रि पाली में कार्य करने की अनुमति देने वाला विधेयक पारित किया। इस विधेयक के पास होने के बाद अब महिलाएं राज्य में नाइट ड्यूटी कर सकेंगी।
 
उप मुख्यमंत्री चंद्रकांत कावलेकर ने फैक्टरी और बॉयलर्स एक्ट में संशोधन के लिए विधेयक पेश करते हुए स्पष्ट किया कि महिला कर्मियों को रात्रि पाली में कार्य के लिए बाध्य नहीं किया जा सकेगा। 
 
हालांकि विपक्षी विधायकों कांग्रेस के प्रताप सिंह राने, एलेक्सो आर.एल., रवि नाइक और महाराष्ट्र गोमांतक पार्टी सुदिन धावलीकर ने विधेयक को प्रवर समिति को भेजने की मांग की। 
 
विधेयक का बचाव करते हुए कवालेकर ने कहा कि कई बार महिलाओं को इसलिए पदोन्नति नहीं प्रदान की जाती क्योंकि वे रात्रि पाली में कार्य नहीं करती। 
 
उप मुख्यमंत्री ने कहा, 'यह विधेयक कामकाजी महिलाओं को लैंगिक बराबरी देता है। हमें उनके काम-काज के घंटों पर नियंत्रण नहीं लगाना चाहिए। हमें खुले नजरिए से सोचने की जरूरत है।'
 
कावेलकर ने कहा, 'प्रबंधन को रात्रि पाली में काम करने वाली महिलाओं के लिए अलग कैंटीन की व्यवस्था और उन्हें कार्यस्थल तक लाने और घर जाने के लिए वाहन की सुविधा मुहैया करानी होगी।' 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्रंप पुतिन की बातचीत, क्या हो पाएगा रूस और यूक्रेन में सीजफायर, क्या निकला नतीजा

Pakistan को झूठ फैलाने पर भारत ने लगाई लताड़, कहा- खाली करे भारतीय क्षेत्र, पढ़िए क्या है पूरा मामला

Israel Gaza Airstrike : सीजफायर के बाद भी इजराइल ने गाजा में मचाई भीषण तबाही

GOLD : 91000 के पार पहुंचा सोना, क्यों बढ़ रहे हैं दाम, क्या 1 लाख तक पहुंच सकती है कीमत

WhatsApp में ऑन कर लेंगे यह सेटिंग तो कभी नहीं होगा Hack

सभी देखें

नवीनतम

धरती पर लौटे सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर, अब क्या है चुनौतियां?

9 माह बाद धरती पर लौटीं भारत की बेटी सुनीता विलियम्स, राजनाथ ने इस तरह दी बधाई

क्या थम जाएगा रूस यूक्रेन युद्ध, ट्रंप और पुतिन में किस बात पर बनी सहमति?

धरती पर लौटे सुनीता विलियम्स समेत 4 अंतरिक्ष यात्री, फ्लोरिडा में क्रूज 9 का सफल स्प्लैश डाउन

LIVE: सुनीता विलियम्स की धरती पर सफल वापसी, 9 माह बाद शुभ घड़ी आई

अगला लेख