Hanuman Chalisa

देवी-देवताओं के फोटो पर कालिख पोतने के सिलसिले में 4 गिरफ्तार

Webdunia
सोमवार, 23 अप्रैल 2018 (16:47 IST)
बलिया (उत्तरप्रदेश)। जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के नागपुर गांव में हिन्दू देवी-देवताओं का फोटो और मूर्तियां कथित रूप से जलाने, उन पर कालिख पोतने व आपत्तिजनक टिप्पणी कर उसका वीडियो सोशल नेटवर्किंग साइट पर पोस्ट करने के मामले में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।
 
 
प्रभारी पुलिस अधीक्षक विजय पाल सिंह ने हिन्दू युवा वाहिनी के जिला मंत्री अविनाश सोनी द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे का हवाला देते हुए सोमवार को बताया कि नागपुर हरिजन बस्ती दलित टोला में कतिपय असामाजिक तत्वों ने रविवार शाम हिन्दू देवी-देवताओं के फोटो और मूर्तियों को एक स्थान पर एकत्र किया।
 
उन्होंने आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए इन फोटो एवं मूर्तियों पर कालिख पोतने के बाद इन्हें जलाया। इसके बाद इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर धार्मिक आस्था व विश्वास को ठेस पहुंचाया गया। सिंह ने बताया कि राजेश, राहुल और किशन के अलावा 20-25 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ है। राजेश, राहुल, किशन और संदीप को गिरफ्तार किया गया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख