Hanuman Chalisa

भाजपा नेता के भाई की गला दबाकर हत्या

Webdunia
शनिवार, 24 नवंबर 2018 (21:17 IST)
गोरखपुर (उप्र)। गोरखपुर में गाड़ी खड़ी करने को लेकर शनिवार को हुए विवाद में एक भाजपा नेता के भाई की गला दबाकर हत्या कर दी गई।
 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि पीड़ित सत्येन्द्र सिंह भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश सचिव उपेन्द्र नाथ सिंह के भाई थे। सत्येन्द्र अपने भाई उपेन्द्र के श्रीराम पुरम कॉलोनी स्थित घर आए थे। वे अपनी स्कूटी खड़ी कर रहे थे, तभी पड़ोस के कुछ लोगों ने इसका विरोध किया।
 
पुलिस के अनुसार बताया कि पड़ोसी शशांक अपनी कार को उसी जगह पर खड़ी करना चाहता था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि इसी दौरान शशांक के पिता उमेश जायसवाल, भाई अभिजीत जायसवाल और मां संध्या भी आ गए और चारों ने सत्येन्द्र की गला दबाकर हत्या कर दी।
 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शलभ माथुर ने बताया कि इस मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे जांच की जा रही है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

असम में भी पास हुआ UCC विधेयक, क्‍या लव जिहाद पर लगेगी रोक, कानून पर क्‍या बोले CM हिमंता?

जमानत पर बॉलीवुड गाने पर डांस कर रहा परिवार, पुणे पोर्श कार से ली थी 2 इंजीनियरों की जान, लोगों ने कहा- कितने बेशर्म हो !

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अगला लेख