गुजरात के आणंद में दर्दनाक सड़क हादसे में 11 की मौत, 10 घायल

Webdunia
मंगलवार, 21 मई 2019 (21:11 IST)
आणंद। गुजरात के आणंद जिले में मंगलवार को तेल के टैंकर और पिकअप वाहन की टक्कर में 11 व्यक्तियों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए। ये सभी लोग पिकअप वाहन में सवार थे। स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अंकलाव तहसील में गंभीरा गांव के नजदीक राजमार्ग पर यह हादसा हुआ।
 
उन्होंने बताया कि पीड़ितों में अधिकतर फैक्टरी के मजदूर थे, जो काम करने के बाद वड़ोदरा जिले में पडरा से जिले की बोरसाड तहसील में सरोल गांव वापस लौट रहे थे।
 
पुलिस ने बताया कि 8 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एक व्यक्ति ने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते दम तोड़ दिया और दो अन्य लोगों की वड़ोदरा में सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
 
पिकअप वाहन 22 लोगों को लेकर जा रही थी। घायलों को वडोदरा और बोरसाड में अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि तेल टैंकर का चालक फरार हो गया। आगे की जांच की जा रही है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

अमरनाथ यात्रा के लिए 65 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन, 29 जून को रवाना होगा पहला जत्था

Petrol Diesel Prices: तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल डीजल के नए भाव, जानें क्या हैं ताजा कीमतें

व्हाइट हाउस ने की भारत की प्रशंसा, कहा- दुनिया में भारत जैसे जीवंत लोकतंत्र बहुत कम

50 शहरों में पारा 45 डिग्री पार, 10 राज्यों में भीषण लू का अलर्ट

8 राज्यों की 49 सीटों पर आज थमेगा चुनाव प्रचार का शोर, 20 मई को मतदान

अगला लेख