गुजरात के CM विजय रूपाणी की तबीयत बिगड़ी, मंच पर अचानक गिरे

Webdunia
रविवार, 14 फ़रवरी 2021 (22:00 IST)
वड़ोदरा। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को रविवार को वड़ोदरा के निजामपुरा इलाके में आगामी निकाय चुनाव के लिए एक रैली को संबोधित करते समय मंच पर चक्कर आ गया। यह जानकारी भाजपा नेताओं ने दी।
रूपाणी को मंच पर प्राथमिक उपचार दिया गया। बाद में वे खुद ही मंच की सीढ़ियों से उतरते दिखे। यह रूपाणी की वड़ोदरा में दिन के दौरान तीसरी राजनीतिक रैली थी।
 
भाजपा नेता भरत डांगर ने एक समाचार चैनल से कहा कि मुख्यमंत्री को जनसभा को संबोधित करने के दौरान चक्कर आ गया। जब वे गिर रहे थे तब उनके सुरक्षा गार्डों ने उन्हें पकड़ लिया। उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। उन्होंने कहा कि रूपाणी को अहमदाबाद के एक अस्पताल ले जाया जाएगा।
 
डांगर ने कहा कि रूपाणी का स्वास्थ्य पिछले दो दिन से ठीक नहीं था, लेकिन शनिवार को जामनगर में और रविवार को वड़ोदरा में आयोजित अपनी जनसभाओं को रद्द करने की बजाय उन्होंने जनसभाएं करने का निर्णय किया।
 
वड़ोदरा सहित 6 नगर निगमों के चुनाव 21 फरवरी को होंगे जबकि नगर पालिकाओं, जिला और तालुका पंचायतों के चुनाव 28 फरवरी को होंगे। (भाषा)
ALSO READ: आंदोलन को लेकर नहीं बन पा रही कोई बात, संयुक्त किसान मोर्चा के नेता ने कहा- सरकार का अड़ियल रवैया कायम

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली की जनसभा में क्यों भावुक हो गए PM मोदी, देश की 140 करोड़ जनता को बताया अपना वारिस

पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना ने कांग्रेस में की वापसी

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

दिग्विजय ने 400 पार के नारे पर उठाए सवाल, भाजपा पर लगाया संविधान बदलने का आरोप

सचिन पायलट का बड़ा आरोप, बोले- भारत को विपक्ष मुक्त बनाना चाहती है BJP

अगला लेख