Hanuman Chalisa

गुजरात से लौट रहे उत्तर भारतीयों को अधिकारी मनाने के लिए स्टेशन पहुंचे, मत जाओ...

Webdunia
बुधवार, 10 अक्टूबर 2018 (20:03 IST)
गांधीनगर। गुजरात के उत्तरी जिले साबरकांठा के ढुंढर गांव में पिछले दिनों ठाकोर समुदाय की 14 माह की एक बच्ची से दुष्कर्म के बाद शुरू हुई गैर गुजरातियों के खिलाफ हमलों की घटनाएं अब लगभग पूरी तरह थम गई हैं। हालांकि उनके यहां से पलायन का सिलसिला कमोबेश अब भी जारी है।


पुलिस ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान ऐसी किसी भी घटना की सूचना नहीं है। इस मामले को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है।

गैर गुजरातियों के साथ पुलिस की बैठक : उधर पुलिस सभी प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित कदम उठा रही है और इसके तहत बुधवार को अहमदाबाद के औद्योगिक क्षेत्र नरोडा जीआईडीसी में पुलिस ने गैर गुजरातियों की एक बैठक की और उनमें विश्वास बढ़ाने वाले कदम उठाए। वडोदरा में तो जिला कलेक्टर शालिनी अग्रवाल और पुलिस आयुक्त अनुपम गेहलोत स्वयं वापस लौट रहे गैर गुजरातियों को समझाने-बुझाने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंच गए।

सूरत के उपायुक्त सतीश शर्मा ने पुलिस कंट्रोल रूम को विशेष हिदायत जारी की है कि अगर किसी गैर गुजराती के खिलाफ किसी तरह की घटना की शिकायत मिले तो त्वरित प्रक्रिया टीम तथा पुलिस के उच्च अधिकारी सीधे वहां पहुंच जाएं।

60 से ज्यादा मामले दर्ज : ऐसे प्रयासों के चलते भी अब हमले अथवा ऐसी घटनाएं लगभग पूरी तरह थम गई हैं। पुलिस ने 28 सितंबर को हुई दुष्कर्म की घटना के मामले में बिहार निवासी एक मजदूर की गिरफ्तारी के बाद से शुरू हुई हमले और खदेड़ने की घटनाओं के सिलसिले में 60 से अधिक मामले दर्ज कर अब तक 550 लोगों को पकड़ा है।

पुलिस संबंधित इलाकों में भी कड़ी निगरानी रख रही है। इन घटनाओं के चलते राज्य में विशेष रूप से उत्तरी जिलों में औद्योगिक उत्पादन भी प्रभावित हुआ है। इसे भी सामान्य बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख