Dharma Sangrah

गुजरात के मंत्री मोदी बोले, गोडसे से भाजपा का कोई लेना-देना नहीं

Webdunia
बुधवार, 9 मार्च 2022 (07:50 IST)
गांधीनगर। गुजरात के मंत्री पूर्णेश मोदी ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि भाजपा या आरएसएस का महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे से कोई लेना-देना नहीं है।
 
मंत्री का यह बयान विपक्षी कांग्रेस के लगातार आरोपों की पृष्ठभूमि में आया है कि सत्तारूढ़ भाजपा का गोडसे के प्रति नरम रुख है। इससे पहले सदन में कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक पुंजा वंश और शैलेश परमार ने कई मुद्दों पर भाजपा की आलोचना की और कुछ हालिया घटनाओं का हवाला देते हुए दावा किया ये घटनाएं यह दर्शाती हैं कि भाजपा के शासन में महात्मा गांधी के हत्यारे को गुजरात में महत्व दिया जा रहा है।
 
कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व पर 'भगवा आतंकवाद' की गलत धारणा गढ़ने का आरोप लगाते हुए मोदी ने कहा कि आरएसएस देशभक्त बनाता है और नागरिकों में देशभक्ति की भावना पैदा करता है। उन्होंने कहा कि भाजपा तुष्टीकरण की राजनीति में विश्वास नहीं करती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold ने लगाई ऊंची छलांग, 2 हफ्ते के हाईलेवल पर दाम, चांदी में भी आई तेजी, बैंक ऑफ अमेरिका का बड़ा बयान

SIR में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए कौनसा फॉर्म भरें और उसके साथ कौनसे दस्तावेज लगेंगे

Delhi blasts के बीच नूंह से वकील गिरफ्तार, ISI को देता था खूफियां जानकारियां

Aadhaar अपडेट के नए नियम लागू, UIDAI ने जारी की 2025 की नई गाइडलाइंस, बदले डॉक्टूमेंट्‍स के नियम

दिल्ली ब्लास्ट : NIA ने गिरफ्तार किया एक और आतंकी, क्या है उसका अल फलाह यूनिवर्सिटी से कनेक्शन?

सभी देखें

नवीनतम

भारत की परंपरा संतों, ऋषि-मुनियों व महापुरुषों के त्याग-बलिदान की महागाथा : योगी आदित्यनाथ

विकसित उत्तर प्रदेश 2047 : मुख्यमंत्री योगी की प्राथमिकताओं में इंडस्ट्रियल व इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार मुख्य रूप से शामिल

अन्नदाता किसानों को अनुदान पर सोलर पंप उपलब्ध कराएगी डबल इंजन सरकार

IAS संतोष वर्मा के बयान का विरोध जारी, नारेबाजी और पुतले जलाए, सरकार ने भेजा नोटिस

चीन में भीषण ट्रेन दुर्घटना, 11 लोगों की मौत, 2 घायल

अगला लेख