Hanuman Chalisa

राम रहीम को सजा सुनाए जाने से पहले सिरसा में सुरक्षा चाकचौबंद

Webdunia
सोमवार, 28 अगस्त 2017 (08:58 IST)
यौन उत्पीड़न मामले में दोषी ठहराए गए डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को सोमवार को सजा सुनाए जाने के मद्देनजर किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए सिरसा में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
 
सिरसा में हालांकि डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों ने शनिवार से डेरा मुख्यालय छोड़कर जाना शुरू कर दिया था लेकिन स्वयंभू बाबा के कई समर्थक अब भी परिसर में और उसके आसपास मौजूद हैं। स्थानीय लोगों से एहतियात के तौर पर अपने घरों में रहने को कहा गया है।
 
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘हमने जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त प्रबंध किए हैं।’ डेरा अनुयायियों की मुख्यालय छोड़कर जाने में मदद करने के लिए जिला प्रशासन बसें भी मुहैया करा रहा है।
 
रोहतक जिला जेल के चारों ओर कई चरणों की सुरक्षा घेरेबंदी की गई है। सीबीआई विशेष अदालत के न्यायाधीश को हवाई मार्ग से इस जेल पहुंचाया जाएगा। वह राम रहीम को जेल में आज सजा सुनाएंगे। 50 वर्षीय गुरमीत राम रहीम को रोहतक की सुनारिया जेल में रखा गया है। उसे शुक्रवार को पंचकूला में सीबीआई की एक विशेष अदालत ने दो महिलाओं के बलात्कार का दोषी ठहराया था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

NEET मामले पर भड़के राहुल गांधी, बोले- 22 लाख बच्चों के साथ हुआ धोखा, शिक्षा मंत्री प्रधान दें इस्तीफा...

योगी सरकार की उत्साहवर्धक खेल नीति से 9 वर्षों में प्रदेश बना खेलों की नई ताकत

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में यूपी ने बनाई नई मजबूत पहचान : हरदीप सिंह पुरी

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

योगी सरकार आयुष छात्रों को देगी 3-डी एनाटोमेज टेबल की सुविधा

अगला लेख