Dharma Sangrah

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को अदालत का बड़ा झटका, याचिका खारिज

Webdunia
शुक्रवार, 9 अगस्त 2019 (22:45 IST)
चंडीगढ़। रोहतक जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की पैरोल याचिका शुक्रवार को खारिज हो गई। सिंह अपनी 2 शिष्याओं से दुष्कर्म के मामले में जेल में बंद हैं। डेरा प्रमुख ने अपनी बीमार मां से मिलने के लिए यह आवेदन किया था।
 
सुनारिया जेल अधीक्षक सुनील सांगवान ने सिरसा उपायुक्त की एक रिपोर्ट के आधार पर आवेदन को अमान्य करार दिया। यह रिपोर्ट सुरक्षा स्थिति पर विचार करने और डेरा प्रमुख की मां की जांच करने वाले डॉक्टरों के बोर्ड के विचार को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।
 
सिरसा के सिविल सर्जन गोविंद गुप्ता ने डेरा प्रमुख की 83 वर्षीय मां नसीब कौर की जांच की थी। सिरसा जिला प्रशासन ने डेरा प्रमुख की मां की चिकित्सा रिपोर्ट गुरुवार को सुनील सांगवान को भेजी थी।
 
इस मामले में जब सांगवान से संपर्क किया गया तो उन्होंने टिप्पणी करने से यह कहते हुए इनकार कर दिया कि वे इसके लिए अधिकृत नहीं हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए रोहतक संभाग के आयुक्त पंकज यादव ने कहा कि जेल अधीक्षक को पैरोल याचिका के लिए कोई वाजिब वजह नहीं मिली।
 
डेरा प्रमुख की पत्नी हरजीत कौर ने 5 अगस्त को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। याचिका में कौर ने हवाला दिया था कि सिंह की मां बीमार हैं और हृदय से संबंधी बीमारी का उनका इलाज होना है और वे अपने बेटे को देखना चाहती हैं।
 
अदालत ने जेल अधिकारियों को 5 दिन के भीतर इस पर फैसला लेने को कहा था। जून में सिंह ने सिरसा में खेती के लिए 42 दिन के पैरोल की मांग की थी लेकिन बाद में उन्होंने अपना आवेदन वापस ले लिया। सिंह को अगस्त 2017 में पंचकूला की अदालत ने दुष्कर्म के 2 मामलों में सजा सुनाई थी।
 
इस साल जनवरी में सीबीआई की पंचकूला की एक विशेष अदालत ने उन्हें और 3 अन्य को 16 साल पहले एक पत्रकार की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

न विज्ञान का तर्क, न समय की मार, इंतजार के 12 साल, आज भी गुरु के 'जागने' की आस में पथराई हजारों आंखें

भारत में निपाह वायरस से हड़कंप, संक्रमण के 2 केस आए सामने, क्‍या बोला WHO

Ajit Pawar plane crash Baramati : 'ट्रैफिक जाम' ने तय किया जिंदगी और मौत का फासला, ब्रेसलेट बना आखिरी पहचान, 5 सपनों की दर्दनाक मौत

Realme P4 Power 5G भारत में लॉन्च, 10,001 mAh की 'मॉन्स्टर' बैटरी और 6500 निट्स ब्राइटनेस के साथ मचाएगा तहलका

ट्रंप को क्‍यों आई भारत की याद, क्‍या चीन को घेरने की है तैयारी, PM मोदी को भेजा 'पैक्स सिलिका' का न्‍योता

सभी देखें

नवीनतम

क्या मीडिल ईस्ट में छिड़ने वाला है महायुद्ध, ईरान को डोनाल्ड ट्रंप की लास्ट वॉर्निंग

LIVE: प्रधानमंत्री मोदी ने वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति से बात की

Imran Khan के खिलाफ जेल में ऑपरेशन 'आंखफोड़वा' , क्या अंधा करने की साजिश कर रहे हैं शहबाज और मुनीर

सुनेत्रा पवार बनेंगी महाराष्ट्र की डिप्टी CM, प्रमुख विभागों के लिए अड़ी NCP, प्रफुल्ल पटेल संभालेंगे पार्टी की कमान

ग्रामीण भारत को संपत्ति अधिकारों का उपहार, यूपी में 1 करोड़ से अधिक घरौनियों का वितरण

अगला लेख