Festival Posters

महिला के घर पर छापेमारी करने के लिए हार्दिक, अल्पेश, जिग्नेश पर मामला दर्ज

Webdunia
शनिवार, 7 जुलाई 2018 (21:24 IST)
अहमदाबाद। पाटीदार अरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल और गुजरात के विधायक अल्पेश ठाकोर तथा जिग्नेश मेवाणी पर पुलिस ने एक घर में जबरन घुसने तथा अन्य आरोपों में मामला दर्ज किया है। उन्होंने कथित तौर पर एक घर पर छापेमारी की जहां उनका दावा है कि शराब अवैध रूप से संग्रहित की गई थी।
 
 
कांग्रेस विधायक ठाकोर ने निर्दलीय विधायक मेवाणी तथा पटेल एवं एक दर्जन से अधिक समर्थकों के साथ वृहस्पतिवार को एक महिला कंचनबेन मकवाना के घर पर छापेमारी की और दावा किया कि वे वहां से संचालित कथित शराब अड्डे का भंडाफोड़ करना चाहते थे। यह घर गांधीनगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के नजदीक स्थित है। मकवाना ने गांधीनगर सेक्टर 21 थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
 
शिकायत में कहा गया है कि तीनों अपने समर्थकों के साथ महिला के घर में ऐसे समय में घुसे जब वहां कोई पुरुष सदस्य नहीं था। पुलिस निरीक्षक वीएन यादव ने बताया कि शिकायत में कहा गया है कि उन्होंने 2 देशी शराब के पाउच उसके घर में रख दिए ताकि साबित किया जा सके कि यह शराब का अड्डा है।
 
यादव ने कहा कि मकवाना ने अपनी शिकायत में कहा कि वह शराब नहीं बेचती और उसके घर से बरामद 2 पाउच घर में घुसे लोगों ने वहां रख दिए। गुजरात में 1960 से ही शराबबंदी है जिसके तहत शराब के संग्रहण, बिक्री और उपभोग पर पाबंदी है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी नहीं जाएंगे ढाका, रहमान के शपथ समारोह में नहीं होंगे शामिल, जानिए कौन करेगा भारत का प्रतिनिधित्‍व

टीपू सुल्तान और शिवाजी महाराज की तुलना पर विवाद, क्या बोले सीएम फडणवीस?

ऑनलाइन गेमिंग को क्यों नहीं समझना चाहिए 'बच्चों का खेल'?

इमरान खान की आंखें हुईं खराब, अस्‍पताल ले जाने की तैयारी, क्या कहती है मेडिकल रिपोर्ट?

गलत जांच रिपोर्ट लगाने वालों पर दर्ज हो FIR, जनता दर्शन कार्यक्रम में दिखे योगी के तेवर

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: अहमदाबाद के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

भारत बना AI हब: AI Impact Expo 2026 आज से शुरू, रोड सेफ्टी पर खास फोकस

उत्‍तर प्रदेश के राम मंदिर का वैभव पहुंचा 7 समंदर पार, 20 फरवरी को मॉस्को में होगी भव्य रामलीला

प्रियांक खरगे बोले — RSS शैतान, भाजपा उसकी छाया; फंडिंग पर उठाए सवाल

SIR प्रक्रिया में गड़बड़ी पर सख्त हुआ चुनाव आयोग, पश्चिम बंगाल के 7 अफसर सस्पेंड

अगला लेख