राम रहीम के पैरोल पर सीएम खट्टर का बड़ा बयान, लोगों ने राजनीतिक रैलियां भी की है

Webdunia
मंगलवार, 1 नवंबर 2022 (07:30 IST)
चंडीगढ़। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को मिले पैरोल में कोई भूमिका होने से साफ इनकार कर चुके हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि यह तय करना कानून का काम है कि पैरोल के दौरान कौन क्या-क्या कर सकता है।
 
खट्टर का यह बयान पैरोल पर पिछले सप्ताह रिहा किये गए राम रहीम द्वारा उत्तर प्रदेश के बरनावा स्थित आश्रम से ऑनलाइन धार्मिक आयोजन किए जाने की पृष्ठभूमि में आया है। इन आयोजनों में डेरा प्रमुख के तमाम अनुयायी शामिल हुए जिसमें हरियाणा से भाजपा के कई नेता भी हैं।
 
इस संबंध में सवाल करने पर खट्टर ने कहा, 'मैं कह रहा हूं कि यह देखना कानून का काम है... पैरोल पर रिहा हुए लोगों ने तो राजनीतिक रैलियां भी की हैं।'
 
खट्टर का राजनीतिक रैली करने के बारे में इशारा परोक्ष तौर पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला की ओर प्रतीत होता है जिन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में पैरोल पर रिहा होने के बाद ऐसा किया था। खट्टर ने कहा कि तब क्या किसी ने आपत्ति की?
 
हरियाणा में होने वाले पंचायत चुनावों और आदमपुर उपचुनाव से पहले राम रहीम को पैरोल का मामला पंजाब और हाईकोर्ट पहुंच चुका है। याचिका में कहा गया कि सरकार ने अपने ही नियमों के खिलाफ जाकर राम रहीम को पैरोल दी है।
 
उल्लेखनीय है कि रोहतक की सुनारिया जेल से 40 दिनों का पैरोल लेकर डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम बरनावा आश्रम में है। वह रोज इंटरनेट पर ऑनलाइन आकर सत्संग करता है। 
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

बिहार में वोटर लिस्ट विवाद के बीच चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, बिना दस्तावेज के जमा करा सकेंगे गणना फॉर्म

चीन में बड़े बदलाव की आहट, क्या शी जिनपिंग 12 साल बाद छोड़ने जा रहे सत्ता? ताकत का बंटवारा क्यों कर रहा ड्रैगन का राजा

बिहार में वोटिंग लिस्ट पर बवाल, महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में दी EC के फैसले को चुनौती

ब्राजील पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेस को क्‍यों याद आया 2012 का शिखर सम्मेलन

सभी देखें

नवीनतम

बिहार में अब फिर एक और कांड, कारोबारी के बाद कनिष्ठ अभियंता की चाकू घोंपकर हत्या

मोदी-शाह या RSS किसकी पसंद का होगा BJP का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष?

बिहार मतदाता सूची विवाद : 3 करोड़ मतदाताओं पर संकट, महागठबंधन का चक्का जाम और चुनाव आयोग का नया निर्देश

मैं मराठी नहीं बोलता, दम है तो महाराष्ट्र से निकाल के दिखाओ, ठाकरे ब्रदर्स को इस एक्‍टर ने दी चुनौती

बिहार में बच्चों की लड़ाई के बाद हुई गोलीबारी में 2 बड़ों की मौत

अगला लेख