हरियाणा के पूर्व CM ओम प्रकाश चौटाला का निधन, 89 की उम्र में ली अंतिम सांस

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 20 दिसंबर 2024 (12:43 IST)
Om prakash chautala news in hindi : हरियाणा के पुर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का शुक्रवार को गुरुग्राम स्थित घर पर निधन हो गया। उन्होंने 89 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। वे भारत के छठे उप प्रधानमंत्री देवीलाल के पुत्र थे।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सिनी ने ट्वीट कर कहा,  INLD  सुप्रीमो एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओम प्रकाश चौटाला जी का निधन अत्यंत दुःखद है। उन्हें मेरी विनम्र श्रद्धांजलि। उन्होंने जीवन भर प्रदेश और समाज की सेवा की। यह देश और हरियाणा प्रदेश की राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ नेता चौधरी ओम प्रकाश चौटाला के निधन की खबर दुखद है। उन्होंने हरियाणा और देश की सेवा में उचित योगदान दिया। दुख की इस घड़ी में हम उनके परिवार और समर्थकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं।
 
<

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ नेता चौ. ओम प्रकाश चौटाला जी के निधन का समाचार दुःखद है। उन्होंने हरियाणा और देश की सेवा में उचित योगदान दिया।

दुःख की इस घड़ी में हम उनके परिवार व समर्थकों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं और दिवगंत आत्मा की शांति की प्रार्थना… pic.twitter.com/avuSmWZj2D

— Mallikarjun Kharge (@kharge) December 20, 2024 >हरियाणा में ओपी चौटाला के नाम से लोकप्रिय ओम प्रकाश चौटाला का जन्म 1 जनवरी 1935 में सिरसा के डबवाली गांव में हुआ था। उन्होंने इनेलो से हरियाणा के सीएम के रूप में कार्य किया था। चौटाला ने 86 वर्ष की उम्र में 10वीं कक्षा उत्तीर्ण की थी। 
 
हरियाणा राज्‍य के 5 बार मुख्‍यमंत्री रह चुके ओमप्रकाश चौटाला का मुख्‍यमंत्री के रूप में चौटाला का पहला कार्यकाल 2 दिसंबर 1989 से 2 मई 1990 तक रहा। दूसरा कार्यकाल मात्र 5 दिन यानी 12 जुलाई 1990 से 17 जुलाई 1990 तक ही रहा।
 
तीसरे कार्यकाल के रूप में वे 22 मार्च 1991 से 6 अप्रैल 1991 तक वे मुख्‍यमंत्री पद पर रहे। पांचवी बार वह 24 जुलाई 1999 से 4 मार्च 2005 तक हरियाणा के मुख्‍यमंत्री रहे।
edited by : Nrapendra Gupta 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर क्यों है भारत? क्या मोदी-ट्रंप की दोस्ती का वक्त पूरा हो गया है?

डोनाल्ड ट्रंप को करना पड़ सकती है PM मोदी से बात, क्यों बोले अमेरिकी विशेषज्ञ

शशि थरूर ने फिर कही कांग्रेस को चुभने वाली बात, डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ को लेकर क्या बोले

देश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण में कितनी होगी बारिश, IMD ने जताया यह अनुमान

मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बरी होने पर रोई उमा भारती, कहा दिग्विजय ने रची भगवा आतंकवाद की झूठी थ्योरी

सभी देखें

नवीनतम

गडकरी की फडणवीस पर चुटकी, बालासाहब को याद किया, नेताओं को दी सच बोलने की नसीहत

किससे है गंगा के ग्रीष्मकालीन प्रवाह का संबंध, IIT रुड़की के रिसर्च में हुआ खुलासा

पंजाब में नशे के खतरों के बारे में पढ़ेंगे स्कूली छात्र

मालेगांव विस्फोट मामले का गवाह 17 साल से लापता, अदालत ने घोषित की 'सिविल मृत्यु'

पूर्व प्रधानमंत्री का पोता बलात्कार मामले में दोषी, कोर्ट में रो पड़ा प्रज्वल, अब सजा का इंतजार

अगला लेख