हरियाणा सरकार ने कर्मचारियों को दिया दिवाली का यह तोहफा

Webdunia
बुधवार, 11 अक्टूबर 2017 (07:45 IST)
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने त्योहार के मौके पर चतुर्थ श्रेणी के अपने सभी कर्मचारियों को 6,000 रुपए तक का अग्रिम वेतन तय वक्त से पहले ही देने का फैसला लिया है। सरकार ने फैसला किया है कि इस अग्रिम वेतन पर कोई ब्याज नहीं लिया जाएगा। 
 
राज्य के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु सिंह ने कहा कि चतुर्थ श्रेणी के स्थायी और अस्थायी कर्मचारियों को अग्रिम वेतन दिया जाएगा। पिछले एक साल से नौकरी कर रहे और आगामी चार महीने तक नौकरी करने वाले एडहॉक कर्मचारियों को किसी स्थायी सरकारी कर्मचारी की गारंटी पर अग्रिम वेतन मिलेगा।
 
मंत्री ने कहा कि मौजूदा वित्त वर्ष समाप्त होने से पहले कर्मचारियों के वेतन से चार महीने की किस्तों में यह राशि ली जाएगी।
 
अभिमन्यु ने कहा कि सभी विभागों के प्रमुखों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि अग्रिम वेतन का भुगतान 18 अक्टूबर को या उससे पहले कर दिया जाए।
 
अभिमन्यु ने कहा कि अगर पति और पत्नी दोनों सेवारत हैं तो उनमें से केवल एक को अग्रिम वेतन दिया जाएगा। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

महाकुंभ के विरोधियों को CM योगी ने दिया यह करारा जवाब

ज्ञानेश कुमार होंगे अगले मुख्य चुनाव आयुक्त, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

CEC के लिए दिए गए नामों पर राहुल गांधी ने जताया विरोध, कांग्रेस ने मोदी सरकार को दिया यह सुझाव

ओडिशा में 5 साल में 44823 लोग हुए लापता, मुख्यमंत्री माझी ने विधानसभा में दिया बयान

एनआरआई को मतदान करने का अधिकार दिया जाए : राजीव कुमार

अगला लेख