सनसनीखेज, कामाख्या मंदिर के पास मिली सिरकटी लाश, नरबलि की आशंका

Webdunia
गुरुवार, 20 जून 2019 (13:15 IST)
गुवाहाटी। असम के गुवाहाटी जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां कामाख्या मंदिर से कुछ ही दूरी पर एक महिला का सिर कटा हुआ शव बरामद हुआ है। महिला की उम्र 45 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। 
 
यह घटना यहां होने वाले प्रसिद्ध अंबूबाची मेले से चार दिन पहले हुई है। यह मेला शनिवार से शुरू होगा। मंदिर के पास नीलांचल पहाड़ियों में सिर कटा शव मिलने के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
 
इस घटना के बाद  इलाके में इस तरह की अफवाहें भी चल पड़ी हैं कि महिला को नरबलि के उद्देश्य से मारा गया है। उल्लेखनीय है कि कामाख्या मंदिर देवी दुर्गा की शक्ति पीठों में से एक है और यह इलाका तांत्रिक क्रियाओं के लिए जाना जाता है। 
 
पुलिस के मुताबिक महिला के शव के पास पूजा सामग्री भी बरामद हुई है। इसलिए और नरबलि की आशंका को बल मिल रहा है। हालांकि पुलिस के ही कुछ सूत्रों का कहना है कि यह हत्या है। 
 
पुलिस के मुताबिक महिला का शव एक कंबल में लिपटा हुआ मिला है। उसके पास से एक ग्लास, खाने का सामान, चप्पलें और हाथ का पंखा भी बरामद हुआ है। आश्चर्य की बात यह है कि सिरकटी लाश के शरीर पर अन्य कहीं कोई चोट का निशान नहीं है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Changur Baba : छांगुर बाबा की पूरी कहानी, धर्मांतरण का रैकेट और करोड़ों की संपत्ति, STF और ATS के चौंकाने वाले खुलासे

भारत में पहली बार डिजिटल जनगणना : अब खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी

प्रियंका और माही की बीमारी के आगे क्‍यों लाचार हुए पूर्व CJI, क्‍या है उनका बंगला कनेक्‍शन

UP : अंबेडकरनगर सरकारी आवास से मिले 22.48 लाख रुपए के 100 और 500 के पुराने नोट, ACMO की 11 साल पहले हुई थी मौत, बेड और अटैची से मिलीं नोटों की गड्डियां

क्यों डरे हुए हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, घर और बाहर दोनों जगह घिरे

सभी देखें

नवीनतम

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

12 जुलाई को लाड़ली बहनों को मिलेंगे 1500 रुपए, रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का तोहफा

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

खराब दाल पर महाराष्ट्र के नेताजी का बवाल, चांटे मार कर किया बेहाल

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

अगला लेख