Heat wave : बाड़मेर में पारा 48 डिग्री सेल्सियस, क्या है राजस्थान के अन्य शहरों का हाल?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 23 मई 2024 (11:59 IST)
Rajasthan heat : पूरा राजस्थान इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया जा रहा है। बाड़मेर 48 डिग्री तापमान के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा। मौसम विभाग ने अनेक जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। ALSO READ: Weather Update: राजस्थान में पारा 48 डिग्री पर पहुंचा, कई राज्यों के लिए IMD ने जारी किया रेड अलर्ट
 
न्यूनतम तापमान भी 30 पार : राज्य में पड़ रही गर्मी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बीते 24 घंटे में फलोदी में न्यूनतम तापमान ही 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा जालौर में 34.2 डिग्री सेल्सियस, कोटा में 33.6 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 33.3 डिग्री सेल्सियस, डूंगरपुर में 33.5 डिग्री सेल्सियस, जयपुर व बाड़मेर में 32.2 डिग्री सेल्सियस और भीलवाड़ा में 31.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
 
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार राज्य के अधिकांश इलाकों में रात का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया जा रहा है।
 
और बढ़ेगा तापमान : मौसम केंद्र के अनुसार राज्य के लोगों को इस भीषण गर्मी से तत्काल राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। इसके अनुसार आगामी 72 घंटे में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में और 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है।
 
मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिन राज्य के अनेक स्थानों पर ‘हीटवेव’ से ‘तीव्र हीटवेव’ व कहीं-कहीं उष्ण रात्रि का दौर जारी रहेगा। विभाग ने इसके लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया है। (भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

Donald Trump ने जापान और दक्षिण कोरिया पर लगाया 25% टैरिफ, 1 अगस्त से लागू होंगी नई दरें

पुणे की UPSC कैंडिडेट ने जीता अनूठा खिताब, 60 दिन 9 घंटे सोकर कमाए 9 लाख, जानिए क्‍या है यह प्रतियोगिता

भारत ने किया बेनकाब तो बिलबिलाने लगे PAK आर्मी चीफ आसिम मुनीर, फिर दी गीदड़भभकी

लुधियाना इंटरैक्टिव सेशन में MP को मिले 15,606 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, CM डॉ. यादव ने कहा- 20 हजार से अधिक रोजगार का होगा सृजन

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

अगला लेख